बड़ा बाजार में स्थित सनातन धर्म सत्संग भवन में गुरु कृपा ग्रुप के तत्वावधान में नन्दोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष चंद्रकला खंडेलवाल ने बताया कि नन्दोत्सव को लेकर स्वामी कृष्णानंद महाराज की पूजा अर्चना करके हरिनाम संकीर्तन से नन्दोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद कृष्ण भजन व बधाईयां पर महिलाओं ने खूब भक्तिनृत्य करके बाल कृष्ण को रिझाया। उन्होंने बताया कि नन्दोत्सव पर नन्द के घर आनन्द भयो, हाथी घोडा पालकी जय कन्हैयालाल की, रात श्याम सपनों में आया, हेप्पी बर्थ डे टू यू कानाजी सहित कई भजनों की प्रस्तुतियों पर महिलाओं ने भक्ति नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं को बधाई के रूप में टॉफियां वितरित करके नन्दोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर संतोष गुप्ता, कृष्णा खंडेलवाल, मनोहर देवी शर्मा, प्रेमलता खंडेलवाल, किरण विजय, सरोज अग्रवाल, दीना टोडवाल व रानी तंबोली सहित कई महिलाएं मौजूद थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आंबळे विकासोच्या चेअरमनपदी शिवाजी दौंडकर यांची बिनविरोध निवड
शिरुर: शेतकऱ्यांना विविध कार्यकारी सहकारी सोसायटीच्या माध्यमातून जास्तीत जास्त आर्थिक लाभ कसा...
लद्दाख को मिलेगा राज्य का दर्जा... छठी अनुसूची की मांग होगी पूरी, केंद्र सरकार जल्द ले सकती है फैसला
लद्दाख को छठी अनुसूची और राज्य दर्जा देने के अलावा अन्य मांगों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार...
कांदा बाजारभावातील घसरण थांबविणेसाठी तातडीने प्रयत्न करा- माजी उपमुख्यमंत्री छगन भुजबळ
कांदा निर्यात प्रोत्साहन योजना लागू करण्यासाठी राज्य सरकारने केंद्र शासनाकडे मागणी करावी- छगन...