लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आम चुनाव में विजयी होने तथा पुनः लोकसभा अध्यक्ष बनने की कामना पूरी होने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री राधेश्याम बैरागी अपने साथियों के साथ लांबाखोह से गढबोर चारभुजा मंदिर के लिए पदयात्रा पर निकले हैं। भाजपा नेता राधेश्याम बैरागी ने लोकसभा चुनाव के समय गढबोर चारभुजा जी महाराज से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आम चुनाव में विजयी होने तथा पुनः लोकसभा अध्यक्ष पद पर आसीन होने की मन्नत मांगी थी। मनोकामना पूरी होने पर भाजपा नेता बैरागी ने लांबाखोह से राजसमंद जिले में स्थित गढबोर चारभुजा नाथ मंदिर तक पदयात्रा की बात कही थी। भाजपा नेता राधेश्याम बैरागी 7 सितंबर शनिवार को लांबाखोह से गढबोर चारभुजा के लिए रवाना हुए हैं। भाजपा नेता बैरागी की पत्नी सज्जन देवी बैरागी, गोपाल बैरागी, सुनील रणावत एवं रेखा रणावत भी ओम बिरला के पुनः लोकसभा अध्यक्ष बनने पर पैदल गढबोर चारभुजा जा रहे हैं। बैरागी लांबाखोह से सलावटिया, मांडलगढ़, भीलवाड़ा, आमेठ होते हुए राजसमंद जिले में स्थित गढबोर चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचेंगे। लांबाखोह से गढबोर चारभुजा नाथ की करीब 225 किलोमीटर कि यह पदयात्रा करीब 8 दिनों में संपन्न होगी। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता राधेश्याम बैरागी 15 सितंबर रविवार को गढबोर चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचेंगे। जहां बड़ा चारभुजा नाथ के नाम से प्रसिद्ध गढबोर चारभुजा की पूजा अर्चना के साथ उनकी यह पद यात्रा संपन्न होगी। 

*कार्यकर्ताओं ने की बैरागी की पदयात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना* -

क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरागी की पदयात्रा के सुखद एवं मंगलमय होने की कामना की है। वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, रमेश धाकड़, संजय मेवाड़ा, युवा मोर्चा जिला मंत्री विक्रम सिंह हाडा आदि ने कहा कि भाजपा नेता राधेश्याम बेरागी का संगठन ओर अपने नेता की प्रति समर्पण, निष्ठा एवं त्याग तपस्या हम सभी के लिए प्रेरणा दायक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ता बैरागी की पदयात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना करते हैं।