डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घर पर फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया. झंडे के फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ओर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले झंडे को उतार लिया गया. पुलिस ने घर से झंडे को बरामद कर लिया है. वहीं झंडा फहराने वाले नाबालिग लड़का और उसकी मां को डिटेन कर लिया है. पुलिस और खुफिया विभाग फिलिस्तीनी झंडा डूंगरपुर तक कैसे आया. इसकी जांच में जुटी है. एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि शहर के पातेला मोहल्ले में एक घर पर फिलिस्तीनी झंडा लहराने की सूचना मिली. घर पर झंडा लगा हुआ फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे थे, जिस पर पुलिस और खुफिया विभाग की टीम अलर्ट हो गई. कोतवाली सीआई भगवानलाल टीम के साथ पुलिस टीम घर को खोजते हुए पहुंच गई, लेकिन झंडे को पहले ही उतार लिया गया था. वहीं घर की पहचान करते हुए पुलिस ने पड़ताल की. घर में एक लड़के के साथ ही उसकी मां रहती है. 13 वर्षीय युवक 10वीं कक्षा में पढ़ाई करता है. पुलिस ने घर की तलाशी में फिलिस्तीन का झंडा बरामद कर लिया, जिसमें काला, सफेद और ग्रीन कलर के झंडे के साथ ही लाल कलर का त्रिभुज बना हुआ है. घर पर फिलिस्तीन के झंडे के साथ ही कई दूसरे धार्मिक झंडे पर फहराए हुए थे. पुलिस ने नाबालिग के साथ ही उसकी मां को डिटेन कर लिया है. पातेला मोहल्ले में युवक तक झंडा कैसे पहुंचा, इसको को लेकर पुलिस और खुफिया विभाग जांच में जुटी है. वहीं झंडे को लेकर परिवार के लोगों की ओर से भी कोई रोकटोक नहीं की गई. पुलिस झंडा कैसे और किसने लाकर दिया और घर पर फिलिस्तीन के झंडे को लहराने के मकसद को लेकर पूछताछ कर रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
फ्लैट बिक्री में घपले का आरोप ED दफ्तर में पेश हुईं Mamata Banerjee की सांसद| Nusrat Jahan ED Office
फ्लैट बिक्री में घपले का आरोप ED दफ्तर में पेश हुईं Mamata Banerjee की सांसद| Nusrat Jahan ED Office
মুখ্যমন্ত্ৰী হিমন্ত বিশ্ব শৰ্মাৰ সহায়েৰে হোজাইত আজমলে নিৰ্মান কৰিব মেডিকেল কলেজ ৷ এই ঘোষনা বিধায়ক চিৰাজ উদ্দিন আজমলৰ
হোজাই জিলাবাসীলৈ আহি আছে এটি সুখবৰ ৷
আজমলে হোজাইত নিৰ্মান কৰিব এখন মেডিকেল কলেজ ৷ ...
PM Narendra Modi Visits Indian Dressing Room: हार के बाद PM Modi ने खिलाड़ियों के हौसले बढ़ाएं
PM Narendra Modi Visits Indian Dressing Room: हार के बाद PM Modi ने खिलाड़ियों के हौसले बढ़ाएं
दुचाकी वरील महिलेचा अपघातात मृत्यू
सासवड रोडवर वडकी मध्ये पिकप व दुचाकी च्या समोरासमोर झालेल्या अपघातात दुचाकी वरील महिलेचा मृत्यू...