हरियाणा विधानसभा चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन में सीटों के बंटवारों पर आज फैसला होने के आसार हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 5 और समाजवादी पार्टी (SP) ने 3 सीटें कांग्रेस से मांगी हैं। कांग्रेस AAP को 5 सीटें दे सकती है।इस बीच हरियाणा में AAP के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अभी तक हाईकमान ने गठबंधन के बारे में कुछ बताया। अगर आज गठबंधन नहीं हुआ तो हम सभी 90 सीटों पर AAP के उम्मीदवार उतार देंगे।I.N.D.I.A गठबंधन में अभी समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर संशय है। सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 3 सीटों की सूची कांग्रेस को भेजी हैं, इन सीटों में पलवल जिले की हथीन, चरखी दादरी की दादरी और गुरुग्राम की सोहना सीट शामिल हैं। AAP कैंडिडेट्स घोषित करने के बारे में राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना है कि इस पर संदीप पाठक का बयान आ चुका है, सुशील गुप्ता ने भी साफ किया है। हम पूरी तरह तैयार हैं। हम कैंडिडेट घोषित करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। जैसे ही पार्टी संगठन या राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से इजाजत मिल जाएगी, चयनित उम्मीदवार चुनाव लड़ने जाएंगे।प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर संजय कहते हैं, 'सुशील गुप्ता कह रहे हैं कि शाम तक लिस्ट जारी कर देंगे तो उनकी बात भी सही है। 12 तारीख तक ही नॉमिनेशन का समय है। इस हिसाब से हमारे पास टाइम बचा नहीं है।' उम्मीदवारों के चयन पर संजय सिंह ने कहा कि जो लोग पार्टी के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, वे अरविंद केजरीवाल से बात कर आगे बढ़ेंगे। अब समय कम बचा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
India Shelter IPO Investment: IPO में निवेश से पहले समझें कंपनी का Business, निवेश से क्यों फायदा?
India Shelter IPO Investment: IPO में निवेश से पहले समझें कंपनी का Business, निवेश से क्यों फायदा?
पुताई का कार्य करने के दौरान युवक के करंट लगने युवक की मौत पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में देवली अरब रोड की प्रताप कॉलोनी में पुताई का कार्य करने के दौरान...
Kisan Andolan Delhi March: किसानों को दिल्ली कूच की नहीं मिली मंजूरी, पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर सील
Kisan Andolan Delhi March: किसानों को दिल्ली कूच की नहीं मिली मंजूरी, पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर सील
प्रयागराज में PCS व RO/ARO परीक्षा को लेकर छात्रों का जबरदस्त प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ आयोग के सामने पहुंचे
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2024 प्रारंभिक और आरओ-एआरओ-2024...
रात का खाना खाने के बाद ये गलतियां करते हैं तो Weight Gain होगा ही | Sehat ep 721
रात का खाना खाने के बाद ये गलतियां करते हैं तो Weight Gain होगा ही | Sehat ep 721