हरियाणा विधानसभा चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन में सीटों के बंटवारों पर आज फैसला होने के आसार हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 5 और समाजवादी पार्टी (SP) ने 3 सीटें कांग्रेस से मांगी हैं। कांग्रेस AAP को 5 सीटें दे सकती है।इस बीच हरियाणा में AAP के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अभी तक हाईकमान ने गठबंधन के बारे में कुछ बताया। अगर आज गठबंधन नहीं हुआ तो हम सभी 90 सीटों पर AAP के उम्मीदवार उतार देंगे।I.N.D.I.A गठबंधन में अभी समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर संशय है। सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 3 सीटों की सूची कांग्रेस को भेजी हैं, इन सीटों में पलवल जिले की हथीन, चरखी दादरी की दादरी और गुरुग्राम की सोहना सीट शामिल हैं। AAP कैंडिडेट्स घोषित करने के बारे में राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना है कि इस पर संदीप पाठक का बयान आ चुका है, सुशील गुप्ता ने भी साफ किया है। हम पूरी तरह तैयार हैं। हम कैंडिडेट घोषित करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। जैसे ही पार्टी संगठन या राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से इजाजत मिल जाएगी, चयनित उम्मीदवार चुनाव लड़ने जाएंगे।प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर संजय कहते हैं, 'सुशील गुप्ता कह रहे हैं कि शाम तक लिस्ट जारी कर देंगे तो उनकी बात भी सही है। 12 तारीख तक ही नॉमिनेशन का समय है। इस हिसाब से हमारे पास टाइम बचा नहीं है।' उम्मीदवारों के चयन पर संजय सिंह ने कहा कि जो लोग पार्टी के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, वे अरविंद केजरीवाल से बात कर आगे बढ़ेंगे। अब समय कम बचा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
#মৰম_বিচাৰি_যাওঁ_ব'লা নাটখনৰ এটি নাট্য মুহূৰ্ত আপোনালোকলৈ আগবঢ়ালোঁ || #ASSAMPATRIKA&ne⁷
#মৰম_বিচাৰি_যাওঁ_ব'লা নাটখনৰ এটি নাট্য মুহূৰ্ত আপোনালোকলৈ আগবঢ়ালোঁ || #ASSAMPATRIKA&ne⁷
Hair Care: बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करने में बेहद असरदार है लौंग और ग्रीन टी, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
बाल हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन धूप धूल पॉल्यूशन केमिकल युक्त...
Sukhdev Singh Gogamedi कांड के बाद Jaipur पहुंचा Lallantop, भीड़ में अचानक आई पत्नी ने क्या कहा?
Sukhdev Singh Gogamedi कांड के बाद Jaipur पहुंचा Lallantop, भीड़ में अचानक आई पत्नी ने क्या कहा?
2023 में सीएनजी वाहनों की बिक्री में हुआ तगड़ा इजाफा, इतने लाख व्हीकल हुए देश में रजिस्टर
हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष 1.8 लाख सीएनजी वाहन देश में रजिस्टर किए गए...