दिल्ली मुंबई रेल लाइन पर एक युवक की सिर कटी लाश मिली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का केवल धड़ मिला, सिर गायब था। युवक की जेब से आधार कार्ड मिला। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से सम्पर्क किया। मृतक युवक अजय महावर (23) करवाड़ इटावा का रहने वाला था। जो शनिवार को कोटा आया था। मामा रामस्वरूप ने बताया कि वो प्रेम नगर सेकंड इलाके में रहते है। अजय कल ही गांव से कॉलेज के काम से कोटा आया था। उसने उसके पिता को बताया था कि वो दोस्त के साथ जा रहा है। शाम तक वापस आएगा। शाम तक अजय नहीं पहुंचा, उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। अजय के पिता ने इसकी सूचना दी। आज सुबह उद्योगनगर पुलिस ने अजय की लाश मिलने की बात बताई। अजय के पिता के कोटा आने के बाद कि स्थिति साफ हो सकेगी। चंद्रभान ने बताया कि अजय बीएससी थर्ड ईयर में था। शनिवार को कोटा आया था। नयापुरा पहुंचने पर उसने बात की थी। उसने कहा था कि कॉलेज के दोस्त के साथ जा रहा हूं। वो ले जा रहा है। अजय कॉलेज के काम से आया था।अजय किसके साथ था। इस बारें में जांच होनी चाहिए। उद्योग नगर थाना ASI अमरचंद ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे पुलिस कंट्रोल से सूचना मिली थी। डीसीएम पुलिया रोड़ के नीचे रेलवे ट्रेक पर लाश पड़ी है। मौके पर जाकर देखा तो ट्रैक पर धड़ पड़ा हुआ था। सिर गायब था। संभवतया मुंबई से कोटा की तरफ आने वाले ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई। युवक ट्रैक में फंस गया हो गया। इस कारण उसके सिर का हिस्सा अलग थलक हो गया। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।युवक यूनिवर्सिटी के काम से कोटा आया बताया।