राजस्थान में पूर्ववर्ती सरकार के बनाए 17 नए जिलों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बड़ा बयान दिया है। राठौड़ रविवार सुबह जयपुर से उदयपुर जाते वक्त भीलवाड़ा में रुके। उन्होंने जैन संत रामलाल महाराज से आशीर्वाद लिया। सांसद दामोदर अग्रवाल के निवास पर संगठन के पदाधिकारी सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के दौरान बने नए जिलों में कई जिले अनावश्यक रूप से बनाए गए हैं, ऐसे जिले जल्द समाप्त कर दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को लिखे गए पत्र पर भी पलटवार किया। मदन राठौड़ ने कहा कि भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी को भाजपा सदस्य बनाए जाने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से आवेदन हो सकता है, लेकिन सदस्यता का फैसला पार्टी ही करती है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
स्काउट गाइड्स घर घर पहुंचे, परिण्डे वितरित किए
राजस्थान भारत स्काउट एवं गाइड कोटा दक्षिण के तत्वावधान में स्काउट गाइड ग्रुप राजकीय उच्च माध्यमिक...
JASOL // जसोल ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को जगत जननी माता राणी भटियाणी के दरबार मे दर्शन करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु..
JASOL // जसोल ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को जगत जननी माता राणी भटियाणी के दरबार मे दर्शन करने पहुंचे...
गोलाघाट में आयोजित सी आर पी एफ इंटर बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का सफल समापन
असम के गोलाघट में 12 सितम्बर से सीआरपीएफ 142 बटालियन के सौजन्य एवं पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन)...
Electric Cars: BYD कर रही तीन और इलेक्ट्रिक कारें भारत लाने की तैयारी, जानें क्या है प्लान
चीन की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता BYD भारतीय बाजार में अक्रामक तरीके से अपना विस्तार...