गांव खलीलाबाद मौजा से गुरुवार को देवनारायण मंदिर जोधपुरिया के लिए सातवीं पदयात्रा ध्वज पूजन के साथ रवाना हुई। पद यात्रा संघ के संरक्षक भैरुलाल गुर्जर व रतनलाल गुर्जर ने बताया कि पदयात्रा गांव के राधा कृष्ण मंदिर में ध्वज पूजन के साथ रवाना हुई। पदयात्रा के साथ देवनारायण भगवान की सजी हुई झांकी भी चल रही थी। गांव में जगह-जगह झांकी की आरती में लोगों ने पुष्प वर्षा की। पदयात्रा में चाला रे चाला आपा देव धाम न चाला व मेलो देव धणी को भर ग्यो रे सहित अन्य भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। पदयात्रा शाम को बरथल गांव में स्थित आनंदानाथ बाबा के धाम पर पहुंची। जहां रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को पदयात्रा देवधाम जोधपुरिया पहुंचेगी। इस अवसर पर बद्रीलाल गुर्जर, प्रहलाद मीणा, शिवजी गुर्जर, मुकेश गुर्जर, रामप्रसाद, रतिराम बाज्या, भागु बाज्या, देवकिशन गुर्जर, रामकरण बूरी, रामकल्याण बूरी, भरतराज प्रजापत, रामअवतार, हरिराम गुर्जर, पंकज व प्रकाश जाट सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
NAH: Goods Train Rolls in between Lumding and Badurpur Railway station this morning 13/07/2022
NAH: Goods Train Rolls in between Lumding and Badurpur Railway station this morning the train...
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IAS अफसर का ट्रांसफर; 58 IPS के भी तबादले
राजस्थान में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. प्रदेशभर में कुल 22 आईएएस अधिकारियों के...
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर हुई गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को...
पानी- की मांग सौपा ज्ञापन
बूंदी शहर की संजय कॉलोनी में कई दिनों से पानी की समस्या लोगों को बनी हुई है । इसको लेकर नगर परिषद...
अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु बून्दी पुलिस की लगातार कार्यवाही।सट्टे की खाईवाली करते हुए एक आरोपी मोहम्मद रईस गिरफ्तार सट्टा राशी 21300/- रुपये जप्त
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा आई.पी.एस. ने बताया की थानाधिकारी पुलिस थाना...