राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पेपरलीक माफिया को जड़ से खत्म करने के लिए भाजपा सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। डोटासरा ने कहा कि बीजेपी सरकार पेपरलीक माफिया को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार सख्त कानून लाती है तो उसका समर्थन करेंगे। दरअसल, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा डूंगरपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन पीसीसी चीफ गोविंद सिंह ने सागवाड़ा में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पत्रकार वार्ता में आरपीएससी के पुनर्गठन की भी बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ भ्रमण, भाषण और भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। सरकार का अभी तक कोई विजन स्पष्ट नहीं है। राजस्थान में हो रहे पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही होना चाहिए। पेपरलीक माफियाओं पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। पेपर लीक माफियाओं को जड़ से खत्म करने के लिए भाजपा सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। अगर इस मामले में सरकार सख्त कानून लाती है तो उसका समर्थन करेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
केरल ने फिर बढ़ाई पूरे देश की चिंता, 24 घंटे में 1801 नए केस, मास्क पहननना हुआ जरूरी
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1801 नए मामले सामने आए है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना...
MCN NEWS| वैजापूर शहरातील अतिक्रमण हटवण्यासाठी व्यावसायिकांचे नगरपालिकेसमोर ठिय्या आंदोलन
MCN NEWS| वैजापूर शहरातील अतिक्रमण हटवण्यासाठी व्यावसायिकांचे नगरपालिकेसमोर ठिय्या आंदोलन
यह कैंसर है युवा मर्दों में सबसे आम [Testicular cancer – what young men need to know]
यह कैंसर है युवा मर्दों में सबसे आम [Testicular cancer – what young men need to know]
રંગોત્સવ સેલિબ્રેશન દ્વારા આયોજિત ઇન્ટરનેશનલ કક્ષાની વિવિધ સ્પર્ધામાં રીફાઈ સ્કૂલ બોરુનો ઉત્કૃષ્ઠ દેખાવ.
રંગોત્સવ સેલિબ્રેશન, મુંબઈ દ્વારા ચિત્રકામ તથા હેન્ડ રાઇટિંગ સંબંધિત વિવિધ સ્પર્ધાઓનું...