गुजरात, के बाद अब राजस्थान में भारी बारिश हो रही है। जोधपुर और उदयपुर में बाढ़ जैसे हालात हैं। जोधपुर-जैसलमेर रूट पर ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई। 5 ट्रेन कैंसिल हैं, 2 का रूट बदला गया।आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और त्रिपुरा में बारिश-बाढ़ के चलते पिछले 7 दिनों में 64 लोगों की जान गई। आंध्र में 17, तेलंगाना में 16 और त्रिपुरा में 31 लोगों ने जान गंवाई। त्रिपुरा में 72 हजार लोग विस्थापित हुए हैं।नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले के एक गांव में मंगलवार देर रात लैंड स्लाइड में 3 लोगों की मौत हो गई। कई लापता हैं। राजधानी कोहिमा को दीमापुर से जोड़ने वाले NH-29 का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया है।मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, बिहार समेत 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात के महिसागर जिले के 106 गांवों में बाढ़ का अलर्ट है। बीते 6 दिनों में यहां 49 लोगों की जान गई है।