जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से निराश होकर बीते दिनों भाजपा का दामन छोड़ने वाले एडवोकेट चंद्र मोहन शर्मा ने बुधवार को एक नया राजनीतिक दांव चला। उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य को एक नए मोड़ पर ले जाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। एडवोकेट चंद्र मोहन शर्मा ने जम्मू पूर्व सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उनका यह कदम भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि चंद्र मोहन शर्मा पार्टी के एक वरिष्ठ नेता थे और उनके इस्तीफे से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। जम्मू पूर्व सीट पर चुनावी मैदान में उतरने के साथ चंद्र मोहन शर्मा ने एक नया सियासी दांव चला है। चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि वह जम्मू पूर्व सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे, जहां से भाजपा के उम्मीदवार युद्धवीर सेठी भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बात पर विचार करना चाहिए था कि 50 साल पार्टी को समर्पित करने के बाद भी उन्होंने उनकी कद्र नहीं की। उन्होंने जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ने और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की बात कही। बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट चंद्र मोहन शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चंद्र मोहन शर्मा की पहचान भाजपा के कद्दावर नेता के रूप में होती है। वह लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए थे, वह जनसंघ में भी रहे और जेल भी गए। पार्टी से इस्तीफा देने के दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा ने सोच-समझकर टिकट का वितरण नहीं किया।चंद्र मोहन शर्मा ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर भाजपा इकाई ने सही उम्मीदवारों की लिस्ट दिल्ली नहीं भेजी है। लिहाजा, वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं, इनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं। यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है। जबकि, कुल मिलाकर 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
১১ চেপ্টেম্বৰ ১৮৯৩
আজিৰ এই দিনটোতে আমেৰিকাৰ চিকাগো চহৰৰ Art Institute ৰ Hall of Columbus ত অনুষ্ঠিত হোৱা বিশ্ব ধৰ্ম...
Maharashtra Election 2024: एक परिवार की 3 पीढ़ियों ने किया मतदान | Chandrapur News | Aaj Tak
Maharashtra Election 2024: एक परिवार की 3 पीढ़ियों ने किया मतदान | Chandrapur News | Aaj Tak
आरएएस एचडी सिंह संभालेगी बूंदी नगर परिषद का अतिरिक्त कार्यभार, नगर परिषद में स्थाई आयुक्त नहीं होने की वजह से,विकास कार्य हो रहे हैं प्रभावित।
आरएएस एचडी सिंह संभालेगी बून्दी नगर परिषद का अतिरिक्त कार्यभार,नगर परिषद में स्थाई आयुक्त नहीं...
জাৱৰ পেলোৱা স্থানত পৰিণত দলগাঁও ৰাজহ চক্ৰ বিষয়াৰ কাৰ্যালয়ৰ চৌহদ
দৰঙৰ দলগাঁও ৰাজহ চক্ৰ বিষয়াৰ কাৰ্যালয়ৰ চৌহদ বৰ্তমান পৰিণত হৈছে গেলা পচা জাৱৰ পেলোৱা স্থানত৷...
પાલનપુર ના ડેપો માં પાર્કિંગ ચાર્જ લેવાનો બંધ કરો એવી રજૂઆત કરવામાં આવી
પાલનપુર ના ડેપો માં પાર્કિંગ ચાર્જ લેવાનો બંધ કરો એવી રજૂઆત કરવામાં આવી