जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 6 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। दरअसल, पार्टी ने दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए इन उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने रियासी से मुमताज खान, सेंट्रल शाल्टेंग से तारिक हमीद कर्रा, श्री माता वैष्णो देवी से भूपेंद्र जामवाल, थन्नामंडी से शब्बीर अहमद खान, रजौरी से इफ्तकार अहमद और सुरनकोट से मोहम्मद शाहनवाज चौधरी को चुनाव में उतारा है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) में गठबंधन हुआ है। गठबंधन के तहत कांग्रेस 32 सीटों पर और नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं सीपीआई (एम) और पैंथर्स के खाते में एक-एक सीट देने पर सहमति बनी थी। इसके अलावा पांच सीटों पर दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशी उतारेंगे। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा चरण 25 सितंबर को और तीसरा चरण एक अक्टूबर को होगा। वहीं 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Udayanraje Bhosale गरजले भ्रष्टाचाराचे आरोप सिध्द झाले तर अजिंक्यताऱ्यावरून उडी मारेन
Udayanraje Bhosale गरजले भ्रष्टाचाराचे आरोप सिध्द झाले तर अजिंक्यताऱ्यावरून उडी मारेन
થરાદના લુણાવામાં મંદિરમાં પોલીસે ગાંજાના છોડ સાથે શખ્સને ઝડપ્યો
થરાદના લુણાવા માળી ફાર્મમાં માતાજીના મંદિરને આશ્રય સ્થાન બનાવનાર બાવાજી અમદાવાદનો બુટલેગર હોવાનું...
वाल्मीकि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रामगोपाल राजा रामगंजमंडी पहुंचने पर जगह-जगह हुआ स्वागत, फल से तोलकर किया अभिनंदन
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद रामगोपाल राजा पहली बार रामगंजमंडी...
MCN NEWS| वैजापुर तालुक्यातील शिक्षक आणि कर्मचारी जुन्या पेंशनसाठी आजपासून संपावर
MCN NEWS| वैजापुर तालुक्यातील शिक्षक आणि कर्मचारी जुन्या पेंशनसाठी आजपासून संपावर
गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद उठ रहे कांग्रेस के भविष्य और उसके अगले अध्यक्ष के सवालों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है
दिग्गज कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद उठ रहे कांग्रेस के भविष्य और उसके अगले...