जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 6 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। दरअसल, पार्टी ने दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए इन उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने रियासी से मुमताज खान, सेंट्रल शाल्टेंग से तारिक हमीद कर्रा, श्री माता वैष्णो देवी से भूपेंद्र जामवाल, थन्नामंडी से शब्बीर अहमद खान, रजौरी से इफ्तकार अहमद और सुरनकोट से मोहम्मद शाहनवाज चौधरी को चुनाव में उतारा है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) में गठबंधन हुआ है। गठबंधन के तहत कांग्रेस 32 सीटों पर और नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं सीपीआई (एम) और पैंथर्स के खाते में एक-एक सीट देने पर सहमति बनी थी। इसके अलावा पांच सीटों पर दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशी उतारेंगे। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा चरण 25 सितंबर को और तीसरा चरण एक अक्टूबर को होगा। वहीं 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
CM Kejriwal News: क्या सिसोदिया के बाद अब CM केजरीवाल आएंगे जेल से बाहर? खटखटाया SC का दरवाजा
CM Kejriwal News: क्या सिसोदिया के बाद अब CM केजरीवाल आएंगे जेल से बाहर? खटखटाया SC का दरवाजा
સુરત રાજ્યના ગૃહમંત્રી હર્ષ સંઘવીની અધ્યક્ષતામાં VNSJUખાતે 36મી નેશનલ ગેમ્સ અવેરનેસ કેમ્પેઈન યોજાયું
સુરત રાજ્યના ગૃહમંત્રી હર્ષ સંઘવીની અધ્યક્ષતામાં VNSJUખાતે 36મી નેશનલ ગેમ્સ અવેરનેસ કેમ્પેઈન યોજાયું
उपचुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने बदला फॉर्मूला:हारे हुए प्रत्याशियों-परिवारवाद से भी परहेज नहीं, प्रदेशाध्यक्ष बोले- आज परिस्थितियां अलग
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी कई बार हार का सामना कर चुके प्रत्याशियों पर भी दांव खेल सकती...
मारपीट की दर्ज रिपोर्ट के बाद भी आरोपी खुले में, पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां
अनंतपुरा थाने में मारपीट के मामले में दर्ज रिपोर्ट में 5 दिन बाद भी आरोपी खुले में घूम रहे है।...