कोटा। भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र स्थित खेडली फाटक में रविवार आधी रात को एक युवक का मर्डर हो गया। पोस्टमार्टम के लिए युवक का शव को एमबीएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। युवक का नाम निखिल बताया जा रहा है। यह खेडली फाटक में ही रहता था। रात करीब 11 बजे निखिल दुकान पर कोई सामान लेने गया था। यहां पहले से ही खड़े तीन-चार बदमाशों ने घेर कर निखिल पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश निखिल को लहुलुहान छोड़कर मौके से फरार हो गए। लोगों ने निखिल को अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच कर डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया. आरोपियों में एक का नाम केवट सामने आ रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मंडल मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि निखिल की कुछ दिन पहले कुछ लोगों से आपस में कुछ कहा सुनी हो गई थी। संभवतः इसलिए कुछ युवकों ने निखिल की हत्या कर दी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
केसी त्यागी का JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा; निजी कारणों का हवाला दिया
बिहार में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने पद से इस्तीफा दे दिया है।...
લોક સ્વાસ્થ્ય જાગૃતિ ના કાર્યક્રમમા કાલોલ તાલુકાના સગનપુરાની હાઈસ્કુલ ના વિદ્યાર્થિઓ ઝળકયા
શિવરાજપુર ખાતે લોક સ્વાસ્થ્ય જાગૃતિ કાર્યક્રમ હેઠળ વિવિધ વિભાગોની યોજાયેલ વિવિધ સ્પર્ધા...
AI फीचर्स से लैस होगी Samsung Galaxy S24 सीरीज, 16GB रैम के साथ मिलेगा 50MP कैमरा
Samsung Galaxy S24 Specification मीडिया रिपोर्ट की माने तो सैमसंग गैलेक्सी एस24+ और गैलेक्सी एस24...
रोहनिया मार्ग बौरा नाला के पास पेड़ में झूलता मिला खमतरा निवासी युवक का शव,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।
खबर पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतरा गांव से...