हरियाणा की अंबाला कैंट सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट से भाजपा के कद्दावर नेता और प्रत्याशी अनिल विज ने निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा को मात दी है। अनिल ने 7,277 वोटों से जीत हासिल की। चुनाव आयोग के मुताबिक, अनिल विज को 59,858 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा को 52,581 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार परविंदर पाल परी को 14,469 वोट मिले। अंबाला कैंट सीट पर मिली जीत के बाद अनिल विज की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज भाजपा की नीतियों को जीत हुई है। मनोहर लाल जिस गति से प्रदेश को आगे ले जाना चाहते हैं, यह उन्हीं मुद्दों की जीत है। आज हमारी पार्टी जीत गई है और सभी ने हमारा समर्थन किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि अगर पार्टी मुझे सीएम बनाएगी, तो मैं इससे इनकार नहीं करूंगा। अगर इस मुद्दे पर हाईकमान कोई फैसला लेता है, तो मेरी तरफ से मना नहीं किया जाएगा। हरियाणा में नई सरकार की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। ईसीआई के मुताबिक, भाजपा अब तक 30 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए। वहीं, कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा वह 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अनिल विज ने मंगलवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग उछल-कूद कर रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे नए आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनकी उछल-कूद कम होती जा रही है। इससे पहले अनिल विज ने शनिवार को एग्जिट पोल पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि एग्जिट पोल की पोल खुल चुकी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कोटा गुमानपुरा थाना क्षेत्र में दो नाबालिक बहनों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में दो नाबालिक बहनों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो...
Gujarat chief Minister Bhupendra Patel meets Reliance Industries Chairman, Mukesh Ambani in Mumbai.
Gujarat chief Minister Bhupendra Patel meets Reliance Industries Chairman, Mukesh Ambani in Mumbai.
विठोबा मंदिर जिर्णोद्धाराचे काम पुर्ण.
हादगांव बु.येथे सोमवारी कार्यक्रम.
विठ्ठल रुख्मीणी मुर्ती प्राणप्रतिष्ठा व कलश रोहण.
पाथरी(वार्ताहर)तालुक्यातील हादगाव बु येथे नखाते परिवारातील सदस्यांच्या सहभागातून विठोबा महाराज...
MCN NEWS| अचानक ब्रेक दाबल्याने ट्रक्टर रस्त्यावर पल्टी अल्पवयीन युवकाचा मृत्यू
MCN NEWS| अचानक ब्रेक दाबल्याने ट्रक्टर रस्त्यावर पल्टी अल्पवयीन युवकाचा मृत्यू
बीड जिल्ह्यातील वक्फबोर्ड जमीन घोटाळा दडपण्याचा प्रयत्न! भ्रष्टाचार समितीचा आरोप@india report
बीड जिल्ह्यातील वक्फबोर्ड जमीन घोटाळा दडपण्याचा प्रयत्न! भ्रष्टाचार समितीचा आरोप@india report