कोटा. सांगोद नगर में भारतीय किसान संघ का तहसील स्तरीय वन विहार कार्यक्रम गौण कृषि उपजमंडी में संपन्न हुआ। बैठक में किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। वन विहार के बाद किसानों ने नगर में दुपहिया वाहन रैली निकाली। कार्यक्रम में भगवान बलराम जयंती भी मनाई गई। किसानों को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष शंकर लाल नागर ने कहा कि किसान इस देश का अन्न से भंडार भरता है। किसानों के हितों की बातें खूब होती है, लेकिन सरकार किसानों को वोट बैंक समझकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। आजादी के सात दशक बाद भी किसानों की स्थिति नहीं सुधरी। जिलाध्यक्ष जगदीश कलमंडा ने कहा कि किसान किसी से भीख नहीं मांग रहा, सिर्फ अपना अधिकार मांगता है। उस अधिकार के लिए भी किसानों को सरकार से लड़ाई लडऩी पड़ती है। क्षेत्र के चालीस गांवों के सैकड़ों किसान दुपहिया वाहनों पर सवार होकर रैली के रूप में एसबीआई बैंक बायपास, गांधी चौराहा, गायत्री चौराहा होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। रैली में किसानों ने केन्द्र व राज्य सरकार के रवैये पर आक्रोश जताया। रैली के बाद किसानों ने एसडीएम रामावतार मीणा को समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री व जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में संभाग मंत्री भूपेन्द्र शर्मा, संभाग विपणन प्रमुख मुकुट बिहारी नागर, तहसील अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन, तहसील मंत्री गिरिराज मेहता, योगेन्द्र मेहता, मोहन लाल पोटर, प्रकाश आदि मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગીર સોમનાથ જિલ્લાના પ્રભાસ પાટણ માં વોર્ડ નંબર 2 માં મહંમદ અલી રોડ પર મકાનો અને દુકાનો વચ્ચે ખુલી
ગીર સોમનાથ જિલ્લાના પ્રભાસ પાટણ માં વોર્ડ નંબર 2 માં મહંમદ અલી રોડ પર મકાનો અને દુકાનો વચ્ચે ખુલી
Rahul Gandhi से मिले किसान नेता Jagjit Singh dallewal, सुनिए क्या कहा ?| Farmer Protest | Aaj Tak
Rahul Gandhi से मिले किसान नेता Jagjit Singh dallewal, सुनिए क्या कहा ?| Farmer Protest | Aaj Tak
भट्टी की तरह तप रहा राजस्थान, प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी का 'कर्फ्यू'
राजस्थान के पश्चिमी जिले बाड़मेर में 9 दिन बाद एक बार फिर पर 46 डिग्री के पार हो चुका है और...
राजस्थान में जल्द ही सड़कों पर दिखेगी 500 इलेक्ट्रिक बसें, स्वायत्त शासन विभाग तैयारियों में जुटा
राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में जल्द 500 इलेक्ट्रिक बस संचालित होंगी....