जोधपुर के सूरसागर इलाके में ईदगाह द्वार के निर्माण को लेकर सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई. इस मामले में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे. वहीं, इस मामले में 41 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जिनमें से दो लोगों को जमानत मिल गई. इतना ही नहीं, क्षेत्र में अभी तक धारा 144 जारी है. इस मामले में अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई है. उन्होंने बीते सोमवार सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर त्वरित एक्शन लेने की मांग की है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की. एक्स पर उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात के दौरान जोधपुर के सूरसागर में हुई सांप्रदायिक घटना को लेकर चिंता व्यक्त की एवं आगे पूर्णतया शांति स्थापित हो इसके लिए कदम उठाने का निवेदन किया." गौरतलब है कि जोधपुर के सूरसागर में राजाराम चौक के पास ईदगाह के पीछे द्वार के निर्माण को लेकर शुक्रवार रात झड़प हुई. यहां लोग द्वार निर्माण का विरोध कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि द्वार बनने से उस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ जाएगी. पुलिस के अनुसार निर्माण काम शुक्रवार शाम को शुरू हुआ था, जिसके बाद हिंसा चालू हुई और पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ का मामला बढ़ गया. फिलहाल, पुलिस आयुक्त ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई. उन्होंने कहा कि इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और अब तक 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાલનપુર બસપોર્ટ ખાતે શંકર ચૌધરી અને ગૃહ રાજ્યમંત્રી હર્ષભાઈ સંઘવીના હસ્તે ૭૦ નવીન બસોનો લોકાર્પણ
પાલનપુર બસપોર્ટ ખાતે શંકર ચૌધરી અને ગૃહ રાજ્યમંત્રી હર્ષભાઈ સંઘવીના હસ્તે ૭૦ નવીન બસોનો લોકાર્પણ
IPL 2023: KKR's Rinku Singh smokes five sixes in a row to shock Gujarat Titans
'6, 6, 6, 6, 6' - Yes you read it right. Rinku Singh on Sunday smashed five sixes in a row...
बंपर डील के चक्कर में न हो जाएगा आपका नुकसान, इन Smartphone को भूलकर भी न लाएं घर
Smartphone That You Should Not Pick To Buy आज से ही फ्लिपकार्ट और अमेजन पर यूजर्स के लिए सबसे...