कोटा के अनंतपुरा इलाके में गुरूवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों को चोट आई है। मामले में अनंतपुरा थाने में भी लिखित शिकायत दी गई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है। मामले के अनुसार सुभाष पुरी नामक युवक अपनी पत्नी सुमन और साले अंकित के साथ बाइक से सुभाषनगर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सुभाष नगर की तरफ से एक कार तेज गति में आ रही थी। ट्रांसपोर्ट नगर में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर साइड से हुई। जिसके बाद बाइक सवार लोग नीचे गिर गए। लेकिन कार चालक तेज स्पीड में कार को भगा ले गया। हादसे में बाइक चालक चालक, उसकी पत्नी एवं साले को चोट आई है। बाद में राहगीरों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सामने आया कि दो युवकों को पैर में फ्रेक्चर हुआ है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक फुटैज में घटना नजर आ रही है। पीडित की तरफ से अनंतपुरा थाने में शिकायत दी गई है। घायल युवक का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
रेडक्रॉस राजस्थान के अध्यक्ष ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में की सहभागिता
रेडक्रॉस राजस्थान के अध्यक्ष ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में की सहभागिताबून्दी। बाणगंगा स्थित...
PM ने 51 हजार लोगों को जॉइनिंग लेटर बांटे:कहा- आप सेवक हैं शासक नहीं, गरीबों-पिछड़ों की सेवा कीजिए, आप ही विकसित भारत बनाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के 40 जगहों पर आयोजित रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं...
पन्ना कटनी मुख्य मार्ग में मूछिया के पास दो बाइक सवारों की आमने सामने भिडंत।
पन्ना कटनी मुख्य मार्ग में मूछिया के पास दो बाइक सवारों की आमने सामने भिडंत।
মাজুলীৰ পীতাম্বৰদেৱ গোস্বামী জিলা চিকিৎসালয়ত ৰোগীৰ জীৱনক লৈ হেতালি
◼️মাজুলীত চিকিৎসাৰ নামত চলিছে কি ? ◼️মাজুলীৰ পীতাম্বৰদেৱ গোস্বামী জিলা চিকিৎসালয়ত ৰোগীৰ জীৱনক লৈ...
Mukesh Ambani Death Threat: मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, तेलंगाना से पकड़ा गया
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को कथित तौर पर कई धमकी भरे ईमेल भेजने के...