सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान कोटा यातायात पुलिस की तरफ से भी चलाया जा रहा है। जिसमें अलग अलग दिन, लोगों को अलग तरीके से समझाइश की जा रही है। यातायात नियमों की पालना को लेकर जागरूक किया जा रहा है। लायंस क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल सोसाइटी और यातयात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में घोड़े वाला बाबा चौराहे पर जागरूकता के लिए कार्यक्रम चलाया गया। अध्यक्ष वरुण रस्सेवट ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत समझाइश अभियान चल रहा है। इसके तहत यमराज और चित्रगुप्त के वेश में राहगीरों, वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के लिए कहा गया। दोपहिया वाहनचालकों के लिए हेलमेट कितना जरूरी है, यह जानकारी दी गई। हादसों के बाद होने वाले परिणामों के बारे में बताया गया। इस दौरान एएसपी संजय शर्मा, यातायात पुलिस उप अधीक्षक कमल मीणा समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को यातायात नियमों का पालना,स्पीड नियंत्रित रखने , ओवरटेक ना करने, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रम में हेलमेट वितरण भी किया जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
રાધનપુર પ્રધાનમંત્રી આવાસ યોજનામાં ફરિયાદ | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર પ્રધાનમંત્રી આવાસ યોજનામાં ફરિયાદ | SatyaNirbhay News Channel
Mercedes EQS 580 SUV हुई लॉन्च, मिलेगी 809 किलोमीटर की रेंज, इंट्रोडक्ट्री कीमत 1.41 करोड़ रुपये
लग्जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज की ओर से भारतीय बाजार में लगातार नए वाहनों को लॉन्च किया...
વડીયા પ્રાથમિક શાળામાં આજે શિક્ષક દિવસ ની ઉજવણી કરવામાં આવી
વડીયા પ્રાથમિક શાળામાં આજે શિક્ષક દિવસ ની ઉજવણી કરવામાં આવી
Kolhapur : राधानगरी धरणाची आजची ड्रोन दृष्ये खास ‘बीपीएन’च्या प्रेक्षकांसाठी...BPN news network
Kolhapur : राधानगरी धरणाची आजची ड्रोन दृष्ये खास ‘बीपीएन’च्या प्रेक्षकांसाठी...BPN...
43 इंच स्मार्ट टीवी के साथ घर में होगा एंटरटेनमेंट, 30 हजार रुपये से कम में ये हैं टॉप 5 विकल्प
अगर आप 43 इंच स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको टॉप 5 विकल्पों...