बूंदी। जिला मुख्यालय, बूंदी से तहसील नैनवां वाया खटकड मार्ग से प्रदेश मुख्यालय, जयपुर के लिऐ स्टेट हाईवे-34 से गुजरना होता है। इस सडक मार्ग का पृथक पृथक सडक मार्ग से जुडाव है। इस सडक मार्ग पर सदैव वाहनभार काफी रहता है। वर्तमान में इस स्टेट हाईवे पर खटकड से जेतपुर सडक निर्माण का कार्य चल रहा है। 


   स्टेट हाईवे-34 पर खटकड-देई के मध्य ग्राम पीपल्या में सडक किनारे एक एनिकट बना हुआ है। वर्तमान में एनिकट का भराव काफी समय पूर्व ही हो चुका है। अब वर्षा होते ही सडक पर पानी का बहाव बढ जाता है जिससे इस सडक मार्ग पर आवागमन मे अवरोध उत्पन्न हो जाता है। 
   मूलचंद शर्मा, तलवास निवासी ने पूर्व मे भी भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री व दीया कुमारी, उप मुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण मंत्री को इस सडक मार्ग की वस्तुस्थिति पत्र के माध्यम से अवगत करवाया जा कर पूल निर्माण हेतु पत्र भिजवाया गया है। पुनः पत्र भिजवाकर इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु सडक के ऊपर पूल निर्माण की मांग की गयी है। इस पूल निर्माण से स्टेट हाईवे-34 पर आवागमन वर्षा काल में भी प्रभावित नही होगा। इस सन्दर्भ मे पूर्व में पूल निर्माण बाबत मांग की जा चुकी है। यह समस्या आम जनता की समस्या है जिसका समाधान राज्य सरकार को जनहित में करवाऐ जाने की आवश्यकता है। आम जनता इस पूल निर्माण करवाने हेतु मांग कर रही है। इस कार्य हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा रिपोर्ट प्राप्त कर कार्य करवाऐ जाने की स्वीकृति प्रदान करने की आवश्यकता है।