भाजपा नगर मंडल के बैनर तले हुई सदस्यता अभियान की कार्यशाला

आबूरोड (सिरोही)। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेेश में सदस्यता अभियान 2 सितम्बर से चालू होगा। जिसको लेकर प्रदेश एवं जिला स्तर तक बैठक सम्पन्न हो चुकी है। उसी निमित्त बुधवार को भाजपा नगर मंडल आबूरोड की बैठक मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक बाबूभाई पटेल, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, जिला संयोजक दुर्गेश शर्मा, प्रकाश रावल, मुख्य वक्ता एवं नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, जिला मंत्री अजय वाला, अनुराधा जैन, पूर्व अध्यक्ष भगवानदास कुमावत के सान्निध्य में यह कार्यशाला ज्ञानदीप भवन में आयोजित किया गया।

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी 

मंच संचालन करते हुए महामंत्री दिपेश अग्रवाल ने सभी मंचासीन अतिथियों से भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करवाई। तत्पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों का मंडल के पदाधिकारियों से भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत करवाया। जिला मंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक प्रकाश रावल ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। नए कार्यकर्ता पूरे भारत में भाजपा से जुडऩे के लिए आतुर है। 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति मोबाइल नम्बर - 88000-02024 पर मिसकॉल कर भाजपा की सदस्यता ले सकता है। भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर पूरे भारत में 18 करोड़ से अधिक कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ चुके हैं।

ऑन लाइन व ऑफ लाइन दोनों तरीके से बन सकेंगे सदस्य

मुख्य वक्ता एवं पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण ने कहा कि हमें पार्टी ने जो प्रदेश नेतृत्व ने जिम्मेदारी सौंपी है, उस लक्ष्य को पूरा करना है। हर बूथ से हमें दो सौ से अधिक कार्यकर्ता जोडऩे हैं। पार्टी को और अधिक मजबूत करना है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के हाथों को और मजबूत करना है। मंडल के सभी पदाधिकारियों को, पार्षदों को एवं बूथ अध्यक्ष को इसमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और अपना शत-प्रतिशत देकर कार्य करना होगा। जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत ने कहा कि सदस्यता अभियान का कार्यक्रम हमारे लिए नया नहीं है। हमने पहले भी सदस्य बनाए हैं। अब ये अभियान ऑन लाइन व ऑफ लाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति फार्म भरकर भी सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। पूरे जिले के लिए हमें 1.50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। जिसे हम सब मिलकर आसानी से हासिल कर लेंगे। हम सभी मौजूदा सदस्यों को भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना होगा।

मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड और वेबसाइट के जरिए नए सदस्य जोड़े जाएंगे

अभियान के जिला संयोजक बाबूभाई पटेल ने कहा कि 3 तरीके से सदस्यता अभियान चलेगा। मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड और वेबसाइट के जरिए नए सदस्य जोड़े जाएंगे। सदस्यता अभियान की कार्यशालाएं जिला, मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसका पहला चरण 1 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 सितम्बर को इस सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। जबकि 2 सितम्बर को राज्य स्तर पर इसका शुभारंभ होगा। हम इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे की योजना बना रहे हैं। जिसमें हर स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। ताकि, अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ सके।

2 से 25 सितम्बर तक व 2 से 15 अक्टूबर तक चलेगा सदस्यता अभियान

नगर अध्यक्ष मनीष परसाई ने कहा कि 'संगठन पर्वÓ के रूप में वर्णित यह सदस्यता अभियान 2 चरणों में होगा। पहला चरण 2 से 25 सितम्बर तक चलेगा। दूसरा 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। पूरे भारत में पार्टी ने दस करोड़ नए कार्यकर्ता एवं राजस्थान में 1 करोड़ नए कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा है। राजस्थान में 51,000 बूथ हैं। हर बूथ पर 200 नए कार्यकर्ता बनाने पर हम यह लक्ष्य बहुत आसानी से हासिल कर सकते हैं। हमें आबूरोड मंडल को 6200 नए कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य मिला है। जिसे हम जल्द ही पूरा करके जिलाध्यक्ष को देंगे। इस कार्यक्रम के निमित्त आबूरोड मंडल के संयोजक राधेश्याम शाक्य एवं संयोजक के रूप में प्रीति वाजपेयी, प्रेमसिंह लोधा एवं राजीव मारू इस अभियान को देखेंगे। मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने नए कार्यकर्ताओं का मंचासीन अतिथियों से भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत करवाया। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई थी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई, महामंत्री दीपेश अग्रवाल, राधेश्याम शाक्य, हरेन्द्रसिंह, उपाध्यक्ष शैलेश अवस्थी, मुकेश मोदी, राजेन्द्र गहलोत, प्रेमसिंह लोधा, नगर मंत्री देवेन्द्र निगम, रवि पटेल, मनीष सिंघल, राजीव मारू, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, मीडिया प्रभारी पुलिन छंगाणी आदि मौजूद रहे।

............................................