पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा आगामी विधानसभा उपचुनाव में एक बार फिर BJP और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। भले ही गुढ़ा ने फिलहाल राजनीतिक पार्टियों से दूरी बना ली है, लेकिन वे समाज में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए हुए हैं। कभी लोगों के बीच तो कभी अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हुए उन्हें देखा जाता है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि गुढ़ा झुंझुनूं विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। राजेंद्र गुढ़ा को सचिन पायलट का करीबी माना जाता है। उन्होंने अशोक गहलोत के खिलाफ लाल डायरी मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए थे। गुढ़ा ने कई मौकों पर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की खुलकर वकालत की है। इसके साथ ही, उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए थे। गुढ़ा ने लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को चौंकाते हुए बीएसपी के विधायकों को तोड़कर शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल करा दिया था। इस पूरे घटनाक्रम में गुढ़ा की भूमिका को अहम माना गया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजेंद्र गुढ़ा आगामी उपचुनाव में किस पार्टी का समर्थन करते हैं और उनके इस कदम से राजनीतिक समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: Amit Shah ने परिवार संग डाला वोट, फिर मंदिर में की पूजा-पाठ
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: Amit Shah ने परिवार संग डाला वोट, फिर मंदिर में की पूजा-पाठ
Coronavirus in India: Corona is scaring again in the country! New cases crossed four thousand in 24 hours, active cases increased
There has been a spurt in the cases of corona virus in the country. More than 1400 cases...
सूर्यकांत हिरेमठ आत्महत्याप्रकरण : तिघांना झालेली शिक्षा अपिलात रद्दः- ऍड मिलिंद थोबडे
सोलापूर :- सूर्यकांत रेवनय्या हिरेमठ वय 56 वर्षे रा:-सुशील नगर, विजापूर रोड, सोलापूर यास...