पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा आगामी विधानसभा उपचुनाव में एक बार फिर BJP और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। भले ही गुढ़ा ने फिलहाल राजनीतिक पार्टियों से दूरी बना ली है, लेकिन वे समाज में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए हुए हैं। कभी लोगों के बीच तो कभी अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हुए उन्हें देखा जाता है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि गुढ़ा झुंझुनूं विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। राजेंद्र गुढ़ा को सचिन पायलट का करीबी माना जाता है। उन्होंने अशोक गहलोत के खिलाफ लाल डायरी मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए थे। गुढ़ा ने कई मौकों पर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की खुलकर वकालत की है। इसके साथ ही, उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए थे। गुढ़ा ने लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को चौंकाते हुए बीएसपी के विधायकों को तोड़कर शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल करा दिया था। इस पूरे घटनाक्रम में गुढ़ा की भूमिका को अहम माना गया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजेंद्र गुढ़ा आगामी उपचुनाव में किस पार्टी का समर्थन करते हैं और उनके इस कदम से राजनीतिक समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Rajasthan Elections के बीच Congress के Sachin Pilot के नामांकन की बताई गयी तस्वीर का सच | Padtaal
Rajasthan Elections के बीच Congress के Sachin Pilot के नामांकन की बताई गयी तस्वीर का सच | Padtaal
रावतभाटा में बिजली विभाग हुआ अलर्ट:बिजली चोरी के 10 प्रकरण पकड़े, जुर्माना राशि की जाएगी वसूल
अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से शहर में बिजली बिल के बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के...
जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारिया
जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों के चलते हमारेश्री जगन्नाथ , श्री बलभद्र, बहन सुभद्रा जी...
UCC को लेकर मोदी सरकार पर कांग्रेस हमलावर, जयराम रमेश बोले- ध्रुवीकरण का एजेंडे फिर शुरू हुआ
नई दिल्ली, समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है।...
Breaking News: Eknath Shinde को लेकर Uday Samant का बड़ा बयान | Maharashtra CM | Shiv Sena
Breaking News: Eknath Shinde को लेकर Uday Samant का बड़ा बयान | Maharashtra CM | Shiv Sena