लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस में यात्रा की। इस दौरान उन्होंने बस ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल से भी मुलाकात की। राहुल गांधी ने सरोजिनी नगर बस डिपो से डीटीसी बस में यात्रा की और ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। सफर से दौरान बस में बकायदा टिकट भी लिया। इस दौरान लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, “जनता की सेवा में हजारों बसों वाला परिवहन निगम चलाने वाले ड्राइवर, कंडक्टर व मार्शल का घर कैसे चलता है? महंगाई, बच्चों की बढ़ती फीस, वेतन व पेंशन की टेंशन के बीच उनका जीवन कैसे चलता है?देश में करोड़ों ऐसी आवाजें हैं, जो भयावह आर्थिक असुरक्षा में जीने को मजबूर हैं। उनके मन की बात सुनना जरूरी है। राहुल गांधी लगातार उन्हें सुन रहे हैं और उनके लिए न्याय की आवाज बुलंद कर रहे हैं। आज उन्होंने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस में यात्रा की और ड्राइवर, कंडक्टर व मार्शल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं साझा की।जनता की सेवा में हजारों बसों वाला परिवहन निगम चलाने वाले ड्राइवर, कंडक्टर व मार्शल का घर कैसे चलता है? महंगाई, बच्चों की बढ़ती फीस, वेतन व पेंशन की टेंशन के बीच उनका जीवन कैसे चलता है? राहुल गांधी इन दिनों समाज के विभिन्न तबके के लोगों से मिलकर लगातार उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। भरोसा दिलाते हुए नजर आते हैं कि वह समस्याओं का निराकरण भी करेंगे। इससे पहले जुलाई में राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर लोको पायलटों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थी। जीटीबी नगर इलाके में राहुल गांधी ने श्रमिकों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'Genocidal': Outcry Over Stalin Son's 'Eradicate Sanatan Dharma' Remark; BJP Comes All Guns Blazing
'Genocidal': Outcry Over Stalin Son's 'Eradicate Sanatan Dharma' Remark; BJP Comes All Guns Blazing
મહિસાગર જિલ્લાની તમામ વિધાનસભાના ઉમેદવારનું ભાવિ EVM મશીનમાં થયા કેદ
મહિસાગર જિલ્લાની બેઠકો પર ત્રિપાખીયા જંગ જોવા મળ્યો
બાલાસિનોર બેઠક પર ...
Breaking News: Delhi Police और बदमाशों के बीच जबरदस्त एनकाउंटर, एक शूटर हुआ ढेर | Aaj Tak
Breaking News: Delhi Police और बदमाशों के बीच जबरदस्त एनकाउंटर, एक शूटर हुआ ढेर | Aaj Tak
Budget 2024 में TDS, Demand पर Interest के बारे में क्या पता चला?
Budget 2024 में TDS, Demand पर Interest के बारे में क्या पता चला?