लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस में यात्रा की। इस दौरान उन्होंने बस ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल से भी मुलाकात की। राहुल गांधी ने सरोजिनी नगर बस डिपो से डीटीसी बस में यात्रा की और ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। सफर से दौरान बस में बकायदा टिकट भी लिया। इस दौरान लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, “जनता की सेवा में हजारों बसों वाला परिवहन निगम चलाने वाले ड्राइवर, कंडक्टर व मार्शल का घर कैसे चलता है? महंगाई, बच्चों की बढ़ती फीस, वेतन व पेंशन की टेंशन के बीच उनका जीवन कैसे चलता है?देश में करोड़ों ऐसी आवाजें हैं, जो भयावह आर्थिक असुरक्षा में जीने को मजबूर हैं। उनके मन की बात सुनना जरूरी है। राहुल गांधी लगातार उन्हें सुन रहे हैं और उनके लिए न्याय की आवाज बुलंद कर रहे हैं। आज उन्होंने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस में यात्रा की और ड्राइवर, कंडक्टर व मार्शल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं साझा की।जनता की सेवा में हजारों बसों वाला परिवहन निगम चलाने वाले ड्राइवर, कंडक्टर व मार्शल का घर कैसे चलता है? महंगाई, बच्चों की बढ़ती फीस, वेतन व पेंशन की टेंशन के बीच उनका जीवन कैसे चलता है? राहुल गांधी इन दिनों समाज के विभिन्न तबके के लोगों से मिलकर लगातार उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। भरोसा दिलाते हुए नजर आते हैं कि वह समस्याओं का निराकरण भी करेंगे। इससे पहले जुलाई में राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर लोको पायलटों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थी। जीटीबी नगर इलाके में राहुल गांधी ने श्रमिकों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महाराष्ट्र संकट: विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हुए बागी विधायक, उद्धव सरकार के सामने रखी यह शर्त
महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हो गए हैं। रविवार को...
10 साल पहले लापता हुए प्लेन, MH370 की तलाश फिर से शुरू होगी | Malaysian Missing Flight
10 साल पहले लापता हुए प्लेन, MH370 की तलाश फिर से शुरू होगी | Malaysian Missing Flight
મોદા ગામમાં આજરોજ સવારે ગેટનુ ઉદ્ધાટન કરતા મંહત સુશીલગીરી બાપુ
મોદા ગામમાં આજરોજ સવારે ગેટનુ ઉદ્ધાટન કરતા મંહત સુશીલગીરી બાપુ
ગેટના મુખ્ય...
अचानक हरा हो गया इन यूजर्स का WhatsApp, एक्स पर हर कोई कर रहा शिकायत
वॉट्सऐप के नए बदलाव को लेकर यूजर्स माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर बात कर रहे हैं। हैशटैग...
Top 30 News Updates Of Gujarat Rains | 06-07-2022 | TV9GujaratiNews
Top 30 News Updates Of Gujarat Rains | 06-07-2022 | TV9GujaratiNews