जम्मू और कश्मीर के 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहा है. जम्मू और कश्मीर स्टेट बनने के बाद यह पहली बार चुनाव होने वाला है. ऐसे में बीजेपी यहां पूरी तैयारी के साथ उतरने वाली है. जम्मू और कश्मीर में 90 विधानसभा सीट हैं जिस पर तीन चरणों में चुनाव कराये जाने का ऐलान किया गया है. चुनाव आयोग ने पहले चरण में यहां 24 सीटों पर, दूसरे फेज में 26 सीटों पर और तीसरे चरण में 40 सीटों पर चुनाव करवाने का ऐलान किया है. वहीं 4 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे.जम्मू-कश्मीर में पहले फेज के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 20 अगस्त को जारी कर दिया गया है. जबकि 27 अगस्त तक नामांकन की आखिरी तारीख है. वहीं इसके पहले फेज की वोटिंग 18 सितंबर को होगी. ऐसे में बीजेपी ने पहले चरण के नामांकन खत्म होने से पहले 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. जिसमें राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का नाम भी शामिल किया गया है. सीएम भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देश के कई राज्यों में बीजेपी के लिए प्रचार किया था. उनके प्रचार करने के अंदाज को लेकर अब उन्हें जम्मू और कश्मीर में भी प्रचार करने के लिए भेजा जाएगा. ऐसे में बीजेपी द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा का नाम शामिल किया गया है. सूची में 12वें नंबर पर सीएम भजनलाल शर्मा का नाम लिखा गया है. हालांकि, उनके अलावा पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल किये गए हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
BREAKING NEWS | રુક્ષમણી સોસાયટીમાં ઉભરાતી ગટરો સભ્યોને માટે શીરદર્દ બની | V9 GUJARATI NEWS
BREAKING NEWS | રુક્ષમણી સોસાયટીમાં ઉભરાતી ગટરો સભ્યોને માટે શીરદર્દ બની | V9 GUJARATI NEWS...
बृहस्पति ग्रह के बर्फीले चांद Europa पर मिला कार्बन, वैज्ञानिकों ने जीवन की संभावना पर कही बड़ी बात
बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा पर नासा के जेम्स वेब टेलिस्कोब को कार्बन होने के सुराग मिले हैं...
Kia Sonet facelift vs Tata Nexon facelift: फीचर, इंजन और स्पेसिफिकेशन के मामले में कौन बेहतर? जानें डिटेल्स
Kia India ने 14 दिसंबर को अपनी बहुप्रतीक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet को नए अवतार में पेश कर दिया...
શ્રી સર્વોદય આર્ટ્સ એન્ડ કોમર્સ કોલેજની વિદ્યાર્થીની નેશનલ કક્ષાએ પસંદગી
શ્રી સર્વોદય આર્ટ્સ એન્ડ કોમર્સ કોલેજની વિદ્યાર્થીની નેશનલ કક્ષાએ પસંદગી