बीसलपुर बांध हर बार अगस्त में ही लबालब हुआ है। इस बार भी जिस तेजी से बीसलपुर बांध से जुड़ी त्रिवेणी नदी में एकाएक ऊफान आया है ऐसे में बांध के अगस्त माह में भरने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। त्रिवेणी नदी इस समय अपने रेकार्ड तोड़ते हुए तेजी से बह रही है। त्रिवेणी नदी का गेज इस समय 4.10 मीटर से चल रहा है। जो अब तक सर्वाधिक है। इसी का परिणाम है कि इधर बीसलपुर बांध का गेज भी हर घंटे तेजी से बढ़ रहा है। रविवार की ही बात की जाए तो सुबह छह बजे से लेकर दोपहर चार बजे तक यानी दस घंटे में ही बांध में पांच सेंटीमीटर पानी आ गया है। जो पिछले कई दिनों से चौबीस घंटे में आ रहा था। इसी तरह से त्रिवेणी नदी भी जहां शनिवार को 2.50 मीटर के बहाव के साथ बह रही थी, वहीं अब 36 घंटे बाद ही रविवार चार बजे तक 4.10 मीटर से बह रही है।जिस रफ्तार से त्रिवेणी नदी का बहाव है, ऐसे में चौबीस घंटे में बीसलपुर के बांध में 20 सेंटीमीटर से अधिक पानी आने की उम्मीद है। बीसलपुर बांध में भराव क्षमता 313.50 आरएल मीटर की है और अब तक बांध 313.55 आरएल मीटर तक भर चुका है। ऐसे में अब दो आरएल मीटर से भी कम खाली है। यदि त्रिवेणी नदी के बहाव में और तेजी आई तो बांध अगस्त में ही भर जाएगा। अभी दो-तीन दिन और मानसून तेज है। ऐसे में बांध से जुडऩे वाली नदियों के आस-पास अच्छी बारिश की चेतावनी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पैठण। मुख्यमंत्र्यांच्या जाहीर सभेनिमित्त मंत्री संदीपान भुमरे यांची पत्रकार परिषद
पैठण। मुख्यमंत्र्यांच्या जाहीर सभेनिमित्त मंत्री संदीपान भुमरे यांची पत्रकार परिषद
गोदावरीच्या पुरामुळे संपर्क तुटलेल्या गव्हाणथडीत
ट्रॅक्टरने जाऊन बदामराव पंडितांनी घेतली ग्रामस्थांची भेट
गेवराई ( प्रतिनिधी ) नाथसागरातून गोदावरीच्या पात्रात सोडण्यात आलेल्या हजारो क्युसेस...
Realme ला रहा दो नए स्मार्टफोन, पानी-धूल से रहेंगे सेफ; प्रोसेसर भी मिलेगा पावरफुल
इस सीरीज में Realme 14 Pro और Realme 14 Pro Plus मॉडल शामिल हो सकते हैं। दोनों ही फोन...
2024 Audi A6 e-tron से उठा पर्दा, पहली बार दिखेगा ऑल इलेक्ट्रिक अवतार
Audi A6 e-tron को मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। इसमें Q6 e-tron के समान स्प्लिट हेडलैम्प हैं जिसमें...