बीसलपुर बांध हर बार अगस्त में ही लबालब हुआ है। इस बार भी जिस तेजी से बीसलपुर बांध से जुड़ी त्रिवेणी नदी में एकाएक ऊफान आया है ऐसे में बांध के अगस्त माह में भरने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। त्रिवेणी नदी इस समय अपने रेकार्ड तोड़ते हुए तेजी से बह रही है। त्रिवेणी नदी का गेज इस समय 4.10 मीटर से चल रहा है। जो अब तक सर्वाधिक है। इसी का परिणाम है कि इधर बीसलपुर बांध का गेज भी हर घंटे तेजी से बढ़ रहा है। रविवार की ही बात की जाए तो सुबह छह बजे से लेकर दोपहर चार बजे तक यानी दस घंटे में ही बांध में पांच सेंटीमीटर पानी आ गया है। जो पिछले कई दिनों से चौबीस घंटे में आ रहा था। इसी तरह से त्रिवेणी नदी भी जहां शनिवार को 2.50 मीटर के बहाव के साथ बह रही थी, वहीं अब 36 घंटे बाद ही रविवार चार बजे तक 4.10 मीटर से बह रही है।जिस रफ्तार से त्रिवेणी नदी का बहाव है, ऐसे में चौबीस घंटे में बीसलपुर के बांध में 20 सेंटीमीटर से अधिक पानी आने की उम्मीद है। बीसलपुर बांध में भराव क्षमता 313.50 आरएल मीटर की है और अब तक बांध 313.55 आरएल मीटर तक भर चुका है। ऐसे में अब दो आरएल मीटर से भी कम खाली है। यदि त्रिवेणी नदी के बहाव में और तेजी आई तो बांध अगस्त में ही भर जाएगा। अभी दो-तीन दिन और मानसून तेज है। ऐसे में बांध से जुडऩे वाली नदियों के आस-पास अच्छी बारिश की चेतावनी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
IP69 रेटिंग वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन Realme 14x 5G में मिलेगी 6000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग
Realme 14x 5G स्मार्टफोन भारत में 18 दिसंबर को लॉन्च होगा। रियलमी का यह फोन IP69 रेटिंग वाला सबसे...
पी एम किसान योजनेची ekyc शेतकऱ्याच्या शेतात जावून केली
Csc केंद्र चालकाचा स्तुत्य उपक्रम
आदिवासी बहुल भागामध्ये csc केन्द्र चालक गोकुळ आठवले यांनी धरमवाडी गावामध्ये जावून ekyc केली...
યોગાસન માં સિહોરના વિધાર્થી નો પ્રથમ નંબરે આવ્યો
થોગાસન સ્પોર્ટ્સ એસોસિએશન દ્વારા આયોજિત યોગાસન સ્પર્ધામાં સમગ્ર ભાવનગર જિલ્લામાં ગોપીનાથજી મહિલા...