जनपद जौनपुर थाना खेतासराय में,कछुआ तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।सूत्रों के मुताबिक़ जनपद जौनपर में, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहें। अभियान के क्रम में, खेतासराय पुलिस टीम द्वारा शनिवार की सुबह मुखबीर की सूचना के आधार पर दो वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 138 कछुआ बरामद हुआ। दोनों को थाने लाकर विधिक कार्यवाई के पश्चात चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह तकरीबन 09:45 पर मुखबीर के जरिए सूचना मिली की दो अंतर्जनपदीय वन्यजीव तस्कर बोरे में भरकर प्रतिबंधित जीव कलकत्ता लेकर जा रहे थे।सूचना के बाद तत्काल दीदारगंज मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप पहुँचकर मुखबीर की निशानदेही पर दो व्यक्ति को पकड़ लिया। और छानबीन में, उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार दोनों ने अपना नाम राजलाल उर्फ राजबहादुर पुत्र बाबूलाल निवासी चतुरी (मऊ) थाना गौरीगंज जनपद अमेठी, दूसरा छविलाल पुत्र सुरेश निवासी गांधीनगर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी बताया। जिनके पास से 6 बोरे में 138 अवैध कछुआ बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि राजलाल उर्फ राजबहादुर शातिर किस्म का तस्कर है। इसके खिलाफ अमेठी जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों मामला पंजीकृत है तथा छविलाल के खिलाफ कौशाम्बी, गोरखपुर में मामला पंजीकृत है। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, हेडकांस्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल अंकुश कुमार सिंह शामिल रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
फडणवीस बोले- अरे ओ ओवैसी सुन ले:कुत्ता भी न पेशाब करेगा औरंगजेब की पहचान पर, तिरंगा लहराएगा पूरे पाकिस्तान पर
महाराष्ट्र के वर्सोवा में प्रचार के दौरान AIMIM चीफ ओवैसी ने 10 नवंबर को डिप्टी CM देवेंद्र...
MCN NEWS | राष्ट्रीय ग्राहक दिनानिमित्त वैजापुरात ग्राहक हक्क जागृती...
MCN NEWS | राष्ट्रीय ग्राहक दिनानिमित्त वैजापुरात ग्राहक हक्क जागृती...
15000 हजार रुपये में 50MP कैमरा और 6000 mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन, 256GB स्टोरेज भी इसमें
Moto G64 उन यूजर्स के लिए सही विकल्प हो सकता है जिन्हें नॉर्मल टास्क परफॉर्म करने के लिए एक...
Arvind Kejriwal से मिलने पहुंचे Raghav Chadha, सामने आया वीडियो, विदेश इलाज करवाने गए थे राघव
Arvind Kejriwal से मिलने पहुंचे Raghav Chadha, सामने आया वीडियो, विदेश इलाज करवाने गए थे राघव