जनपद जौनपुर थाना खेतासराय में,कछुआ तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।सूत्रों के मुताबिक़ जनपद जौनपर में, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहें। अभियान के क्रम में, खेतासराय पुलिस टीम द्वारा शनिवार की सुबह मुखबीर की सूचना के आधार पर दो वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 138 कछुआ बरामद हुआ। दोनों को थाने लाकर विधिक कार्यवाई के पश्चात चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह तकरीबन 09:45 पर मुखबीर के जरिए सूचना मिली की दो अंतर्जनपदीय वन्यजीव तस्कर बोरे में भरकर प्रतिबंधित जीव कलकत्ता लेकर जा रहे थे।सूचना के बाद तत्काल दीदारगंज मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप पहुँचकर मुखबीर की निशानदेही पर दो व्यक्ति को पकड़ लिया। और छानबीन में, उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार दोनों ने अपना नाम राजलाल उर्फ राजबहादुर पुत्र बाबूलाल निवासी चतुरी (मऊ) थाना गौरीगंज जनपद अमेठी, दूसरा छविलाल पुत्र सुरेश निवासी गांधीनगर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी बताया। जिनके पास से 6 बोरे में 138 अवैध कछुआ बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि राजलाल उर्फ राजबहादुर शातिर किस्म का तस्कर है। इसके खिलाफ अमेठी जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों मामला पंजीकृत है तथा छविलाल के खिलाफ कौशाम्बी, गोरखपुर में मामला पंजीकृत है। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, हेडकांस्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल अंकुश कुमार सिंह शामिल रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Organises country's 1stIndia Jewellery Shopping Festival to give an impetus tothe jewellery industry
Organises country's first India Jewellery Shopping Festival to give an impetus to the jewellery...
ઈન્ડિયન કોસ્ટગાર્ડ દ્વારા સંયુક્ત ઑપરેશન પાકિસ્તાનથી ડિલેવરી માટે લાવવામાં આવતા ડ્રગ્સને જપ્ત કર્યુ
એ કોસ્ટગાર્ડ દ્વારા સંયુક્ત ઑપરેશન પાકિસ્તાનથી ડિલેવરી માટે લાવવામાં આવતા ડ્રગ્સને જપ્ત કર્યુ
दिल्ली, MP, राजस्थान, हिमाचल… आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आज के मौसम का हाल
उत्तर भारत में एक बार फिर मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। दिल्ली NCR सहित देश के कई राज्यों में...