कोटा में बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के संचालित किए जा रहे रूफटॉप रेस्टोरेंट पर निगम टीमों ने कार्रवाई की है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर और दक्षिण के निर्देश पर 20 फायरमैनों की संयुक्त टीम बनाकर कोटा शहर में संचालित लगभग 1 दर्जन से अधिक रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट निरीक्षण किया गया। राजस्थान सरकार की ओर से निर्धारित 'स्पेशल गाईडलाईन फोर रूफटॉप रेस्टोरेन्ट एण्ड बार' की पालना में महावीर नगर, दादाबाडी, घोड़ेवाले बाबा सर्किल, कोटडी रोड, गुमानपुरा, तथा सेवन वंडर्स रोड पर स्थित रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट का अग्निशमन की दृष्टि से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट में अग्निशमन अनियमितताएं पाई गई तथा 3 रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट में किसी भी प्रकार के अग्निशमन उपकरण- प्रावधान स्थापित नहीं होने पर तुरंत मौके पर बन्द करवाकर फिर संचालन नहीं करने को लेकर नोटिस जारी किया और पांबद किया गया। रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट में आपातकालीन निकास द्वार, अग्निशमन उपकरण न लगाने एवं नियमों की पालना नहीं होने पर नियमानुसार सक्षम स्वीकृति के बाद सीज करने की कार्यवाही की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Yamaha भारत ला रही रेट्रो लुक वाली XSR 155 बाइक, Bharat Mobility Expo 2025 में होगी पेश
Yamaha XSR 155 Launch यामाहा भारत में अपनी रेट्रो लुक वाली बाइक को लेकर आने वाली है। इससे पहले वह...
১১ চেপ্টেম্বৰ ১৮৯৩
আজিৰ এই দিনটোতে আমেৰিকাৰ চিকাগো চহৰৰ Art Institute ৰ Hall of Columbus ত অনুষ্ঠিত হোৱা বিশ্ব ধৰ্ম...
সাপেখাতিত আৰম্ভ শ্ৰীমন্ত শংকৰদেৱ সংঘৰ শিশু, যুৱ আৰু আই মাতৃ সমাৰোহ
সাপেখাতিত আৰম্ভ শ্ৰীমন্ত শংকৰদেৱ সংঘৰ শিশু, যুৱ আৰু আই মাতৃ সমাৰোহ
ડીસામાં કહ્યા 46 જેટલા ધાર્મિક દબાણો દૂર કરાશે ટૂંક સમયમાં એસ ડી એમ સાથે બેઠક યોજી નિર્ણય લેવાશે
ડીસામાં કહ્યા 46 જેટલા ધાર્મિક દબાણો દૂર કરાશે ટૂંક સમયમાં એસ ડી એમ સાથે બેઠક યોજી નિર્ણય લેવાશે