पूज्य संत कंवर राम धर्मशाला के पदाधिकारी अपने सेवा और संस्कृति के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। अपने सेवा कार्यों के क्षेत्र में भी सिंधी समाज अब तेजी से लोगों की मदद को आगे आ रहा है। यह बात कोटा बूंदी सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कही। बिरला का सिंधी समाज की और से अभिनंदन किया। समाजसेवी दीपक राजानी के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की गई और उनके चित्रों की तस्वीर उन्हें भेंट की गई। सिंधी धर्मशाला समिति के अध्यक्ष गिरधारी पंजवानी ने ओम बिरला को अवगत कराया कि अब तक 50 हजार से अधिक लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में लाभांवित किया जा चुका है, हजारों लोगों के नेत्र आॅपरेशन कराए जा चुके हैं। दीपक राजानी ने बताया कि सिंधी धर्मशाला द्वारा प्रतिमाह जरूरतमंद व निर्धन परिवार को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। संत कंवर राम धर्मशाला सामाजिक सरोकार के कार्य निरंतर करती चली आ रही है। अध्यक्ष गिरधारी लाल पंजवानी व उनकी टीम द्वारा संस्था को और तेजी से आगे बढाया जा रहा है। बिरला ने सिंधी समाज के लोगों को आव्हान किया कि वह व्यापार के साथ सरकार की नई योजनाओं का लाभ लें और बढते भारती की परिकल्पना को साकार करें। व्यापार के साथ शिक्षा, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी युवाओं को आगे लाने का प्रयास करें। इस अवसर पर सतपाल चावला, सीपी भावनानी, दामोदर बनवानी, मुकेश खुशलानी, नारायण लालवानी, जीवन बुलचंदानी आदि लोग उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સંજેલી આપ દ્વારા આપના મુખ્યમંત્રી પદના ઉમેદવાર તરીકે ઇસુદાન ગઢવીના નામની જાહેરાત થતા આતશબાજી કરાઈ
સંજેલી ખાતે આપના મુખ્યમંત્રી પદના ઉમેદવાર તરીકે ઇસુદાન ગઢવીના નામની જાહેરાત થતા સંજેલી આપના...
વડોદરા ડી આર એમ કચેરી ખાતે ખો ખો સ્પર્ધા યોજાય
વડોદરા ડી આર એમ કચેરી ખાતે ખો ખો સ્પર્ધા યોજાય
पंचायत समिति सांगोद में "प्रशासन गांवों की और" शिविर का आयोजन 21दिसंबर शनिवार को
सांगोद(बीएम राठौर). पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी रामावतार मीणा की अध्यक्षता में 21...
ಶಿಕ್ಷಣ ಸುಧಾರಣೆಗಳ ಸಲಹೆಗಾರ ಪ್ರೊ.ಎಂ.ಆರ್. ದೊರೆಸ್ವಾಮಿ ಅವರಿಂದ ಮಧ್ಯಂತರ ವರದಿ ಸಲ್ಲಿಕೆ
ಶಿಕ್ಷಣ ಸುಧಾರಣೆಗಳ ಸಲಹೆಗಾರ ಪ್ರೊ.ಎಂ.ಆರ್. ದೊರೆಸ್ವಾಮಿ ಅವರು ವಿಧಾನಸೌಧದಲ್ಲಿ ಇಂದು ಸಿಎಂ ಸಿದ್ದರಾಮಯ್ಯ ಅವರಿಗೆ...
SC verdict on demonetisation has reaffirmed Modi's visionary economic policies: Chugh
Bjp national general secretary Tarun Chugh welcomed the Supreme Court decision to validate the...