कोटा के निजी हॉस्पिटल में व्यक्ति की मौत हंगामा हो गया। परिजनों ने कुछ लोगों पर पैसों के लिए धमकाने का आरोप लगाया। इसी दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया।हंगामा में की सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनो पक्षों को थाने ले आई।मृतक के परिजन भी शव को लेकर जवाहर नगर थाने पहुंच गए। बाद में समझाइश से मामला शांत हुआ। परिजन शव को लेकर बारां मांगरोल के लिए रवाना हो गए। मृतक वीरेंद्र शर्मा, बारां के मांगरोल कस्बे के भटवाड़ा गांव का रहने वाला था। भामाशाह मंडी में दलाली का काम करता था। मृतक की बहिन अरुणा शर्मा ने बताया पैसे मांगने वाले वीरेंद्र को 15 दिन से परेशान कर रहे थे। उन्होंने धमकी दी थी कि पैसा नहीं दिया तो तुझे व तेरे जीजा को गांव से घसीटकर लेकर आएंगे। वीरेंद्र कुछ दिनों से मेरे पास जयपुर में था। वो मेडिकल अनफिट था। उसे पेट में अल्सर था।तनाव के चलते वीरेन्द्र गांव आ गया। वीरेंद्र ने 28 लाख रुपए देनदारों के अकाउंट में डाल दिए। फिर वो वो लोग परेशान कर रहे थे। गुरुवार को वीरेंद्र व उसके जीजा साथ में थे। दोनों भामाशाह मंडी में गए थे। वहां धमकी देने वाले भी थे। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे। धमकाने वालों ने जीजा को बाहर भेज दिया। उसके 15 मिनट बाद ही वीरेंद्र को उल्टियां शुरू हो गई।तबियत बिगड़ने पर वीरेंद्र को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। फिर वहां से निजी हॉस्पिटल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। वीरेंद्र को पैसे को लेकर महावीर मीणा, मूलचंद मीणा सहित अन्य लोगों ने टॉर्चर किया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
নিজৰ পঢ়াশালীক সহায় কৰাতো অপৰাধ হব নোৱাৰে: সাংসদ প্ৰদুৎ বৰদলৈ
নিজে পঢ়া পঢ়াশালীখনক সহায় সহযোগিতা কৰিবলৈ পোৱাতো সৌভাগ্যৰ কথাহে। বিদ্যাঞ্জলী আঁচনি সন্দৰ্ভত নগাঁও...
राजस्थान प्रदेश युवा कांगेस ने कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन दिया
राजस्थान के बून्दी जिले के वासियो द्वारा पिछले कई दशको से रामगढ़ विषधारी जंगल को टाईगर रिजर्व...
Twitter: 'भारत में ट्विटर बंद करने की धमकी मिली थी' जैक डार्सी के आरोप को केंद्र सरकार ने बताया झूठ
नई दिल्ली, ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डार्सी (Jack Dorsey) ने दावा...
Weather Update: इन राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, IMD ने बताई ये वजह
भारत मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में कई जगहों पर बारिश होने की...