कोटा. कनवास पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 102 किलो 460 ग्राम अवैध अफीम का डोडा चूरा दो कार से जप्त कर अंतर्राज्य पांच तस्करो को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण करन शर्मा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये नाकाबन्दी एवं संदिग्ध वाहनो की चैकिंग हेतु विशेष अभियान के दौरान थाना कनवास द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूध कार्यवाही करते हुऐ 102 किलो 460 ग्राम अवैध डोडा चूरा दो कारों में से दीपक बागरी (25) निवासी मेलखेडा थाना श्यामागढ जिला मन्दसौर (एम.पी) व नेपाल सिंह राजपूत (27)निवासी कर्माखेडी थाना सुनेल जिला झालावाड, दिलीप (गोलू) लोहार (28)निवासी छोटानाला दस कोली थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड, राहुल लोहार (25) निवासी मेलखेडा श्यामगढ़ जिला मन्दसौर (एम.पी), कीर्ति जाट (36) साल निवासी कस्तूरबा नगर जिला रतलाम (एम.पी.) को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ की तस्करी के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र सिंह के निर्देशन में नरेन्द्र नागर वृत्ताधिकारी वृत्त सांगोद के सुपरविजन व श्यामाराम थानाधिकारी कनवास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर एनएच 52 दरा कनवास रोड दरा स्टेशन पर नाकाबन्दी कर संदिग्ध वाहनो की चैकिंग प्रारम्भ की गई। वहीं रात्रि के समय एक कार से दूसरी कार में तस्करों के द्वारा एक्सपोर्ट किया जा रहा था इसी दौरान चेक किया तो उनके पास 102 किलो 460 ग्राम अफीम का डोडा चूरा मिला। अवैध मादक पदार्थ से भरे वाहन की अन्तर्राज्य तस्करी के दौरान दुसरे वाहन से एस्कोर्ट करने वाले अभियुक्तो में मध्य प्रदेश पुलिस का जवान शामिल है। इस दौरान पुलिस टीम में पतराम, सतीश सिंह, भंवरलाल,महिपाल, दिनेश,सुमेर सिंह, विनोद, लोकेन्द्र मोजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
उदगीर तालुक्यातील 19 लोका विरुद्ध फौजदारी दंड संहिता कलम 144 अन्वये तालुक्यात प्रवेश बंदीची उपजिल्हा दंडाधिकारी यांची कारवाई
उदगीर गणेश उत्सवात कोणतेही विघ्न येऊ नये उत्सव आनंदात साजरा करता यावा या हेतूने यापूर्वी ज्यांचे...
વલસાડમાં બની હિટ એન્ડ રનની ઘટના, ટેમ્પો ચાલક એ 5 વર્ષના બાળકને અડફેટે લઈ ફરાર થયો હતો
વલસાડમાં બની હિટ એન્ડ રનની ઘટના, ટેમ્પો ચાલક એ 5 વર્ષના બાળકને અડફેટે લઈ ફરાર થયો હતો
राजस्थान दिवस समारोह 2025 राजस्थान स्थापना दिवस पर जिला स्तर पर रन फॉर फिट राजस्थान मैराथन का आयोजन
अतिरिक्त जिला कलक्टर चांदावत एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया...