भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के बाद राजस्थान के डीग जिले में भारी हंगामा हुआ है. देर रात अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया. सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर खंडित प्रतिमा पर पड़ी तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा. इसके बाद लोग सड़क पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे. आक्रोशित लोगों को स्थानीय भाजपा विधायक नौक्षम चौधरी का भी साथ मिला. बाबा साहब की प्रतिमा खंडित किए जाने की सूचना मौके पर पहुंची भाजपा विधायक नौक्षम चौधरी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी नहीं पकड़े गए तो वो विधायक पद से इस्तीफा दे देगी. दरअसल डीग जिले के कामां कस्बे में असामाजिक तत्वों ने बीती रात बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया. जिसके चलते जाटव समाज के लोगों ने मौके पर एकत्रित होकर अम्बेडकर चौराहा पर जाम लगा दिया. लोग रोड पर टायर जलाकर प्रदर्शन करते दिखे. सड़क जाम की सूचना पाकर कामां उपखण्ड अधिकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की. लेकिन आक्रोशित जाटव समाज के लोगों ने पुलिस के सामने आरोपियों को 24 घंटे के अन्दर पकड़ने की मांग रखी. घटना की सूचना मिलते स्थानीय विधायक नौक्षम चौधरी भी पहुंची और प्रदर्शन को शांत कराते हुए विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि अगर 24 घंटे के अन्दर मूर्ति को खंडित करने वाले असामाजिक तत्व पकड़े नहीं गए तो मैं इस्तीफा दे दूंगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ashish Verma के साथ आज के Trading सत्र में जानें क्या है राय | Morning Call | Business News
Ashish Verma के साथ आज के Trading सत्र में जानें क्या है राय | Morning Call | Business News
Mehsana Live | મહેસાણા: પ્રધાનમંત્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીનું વિજય સંકલ્પ સંમેલન | Dpnewsgujarati
Mehsana Live | મહેસાણા: પ્રધાનમંત્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીનું વિજય સંકલ્પ સંમેલન | Dpnewsgujarati
કિસાન સૂર્યોદય યોજનામાં લાલીયાવાડી
#buletinindia #gujarat #dabhoi
સિદ્ધનાથ મહાદેવ ખાતે શ્રી ઔદીચ્ય ટોળક બ્રાહ્નણ જ્ઞાતિ સમાજ કાલોલનો 22મો વાર્ષિક સ્નેહમિલન સમારંભ યોજાયો.
શ્રી ઔદીચ્ય ટોળક બ્રાહ્નણ જ્ઞાતિ સમાજ કાલોલનો 22મો વાર્ષિક સ્નેહમિલન સમારંભ 8 ડિસેમ્બર રવિવારે...
राज्य स्तरीय उर्वरक निरीक्षण दल ने किया बाड़मेर जिले का भ्रमण जिला कलक्टर ने दिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करवाने के निर्देश
बाड़मेर, 18 अक्टूबर। राज्य स्तरीय उवर्रक दल ने शुक्रवार को बाड़मेर जिले के भ्रमण के दौरान उर्वरकों...