गोरखपुर 

नगर निगम गोरखपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की तैयारियों एवं नगर सफाई महाअभियान कार्यक्रम के सम्बन्ध में महापौर के निर्देशानुसार नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। 

मुख्यमंत्री के आदेशानुक्रम में नगर आयुक्त द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में जन सम्पर्क, जन सहयोग एवं जन भागीदारी के माध्यम से नगर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी लाने हेतु वार्ड एवं जोन स्तर पर सम्पूर्ण स्वच्छता रैली आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया। इस हेतु पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक वार्ड में जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड के सभ्रान्त निवासियों के सहयोग के साथ समन्वय स्थापित कर जनता को साफ-सफाई, प्रतिबन्धित पालीथिन, सेग्रीगेटेड कूडा कलेक्शन आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया जाएगा साथ ही साथ नगर आयुक्त द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों से सिटीजन फीडबैक की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। उक्त बैठक में नगर निगम, गोरखपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अधिक से अधिक सकारात्मक फीडबैक प्राप्त कर सर्वोच्च रैंकिंग दिलाने हेतु योजनाओं पर बिन्दूवार चर्चा की गयी। नोडल अधिकारी एस0बी0एम0 द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को सिटीजन फीडबैक के लिंक एवं सर्वे में पूछने वाले प्रश्नों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।                                                        बैठक में महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त श्री निरंकार सिंह, सहायक नगर आयुक्त/नोडल अधिकारी एस0बी0एम0 डा0 मणि भूषण तिवारी, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक एवं स्वच्छ भारत मिशन की टीम उपस्थित रही।