प्रतापगढ़ के सालमगढ़ में गुरुवार को असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान मूर्ति खंडित करने से तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने बाजार बंद करा कर थाने के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। वहीं, इस मामले में प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने फोन पर पुलिस अधीक्षक से बात कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दरअसल, जिले के सालमगढ़ कस्बे में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित है। यहां गुरुवार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। यहां पर रोजाना पूजा आरती करने वाले श्रद्धालुओं को इस बात की जानकारी लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। इस दौरान सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मंदिर में एकत्रित होने लगे। बाद में ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर पहुंचकर टायर जलाएं और विरोध प्रदर्शन किया।अरनोद पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल, सालमगढ़ थाना अधिकारी रमेश चंद्र अहारी भी लोगों को समझाइश करने पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बाद में प्रदर्शनकारी थाने के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इस मामले में स्थानीय विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास से फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल कस्बे में बाजार पूरी तरह से बंद है और पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ग्रामपंचायत ने लिकेज काढले नाही म्हणून पठ्ठ्या ग्रामपंचायत चे वरच्या मजल्यावर रेडाच घेऊन गेला.
ग्रामपंचायत ने लिकेज काढले नाही म्हणून पठ्ठ्या ग्रामपंचायत चे वरच्या मजल्यावर रेडाच घेऊन गेला.
રિવરફ્રન્ટ ઈવેન્ટ સેન્ટર ખાતે 36 મી નેશનલ ગેમ્સ આયોજિત
તા.15થી 18 સપ્ટેમ્બર
સાંજે 5થી 8:30
રિવરફ્રન્ટ ઇવેન્ટ સેન્ટર ખાતે
36મી નેશનલ ગેમ્સ અંતર્ગત...
ખાંભા તાલુકામાં આરોગ્ય વિભાગની ટોબેકો કંટ્રોલ ફોર્સ દ્વારા તમાકુ વિરોધી ઝુંબેશ હાથ ધરી ૨૬ કેસો કરી રૂ.૫૨૦૦ દંડ વસુલાયો
ખાંભા તાલુકામાં આરોગ્ય વિભાગની ટોબેકો કંટ્રોલ ફોર્સ દ્વારા તમાકુ વિરોધી ઝુંબેશ હાથ ધરી ૨૬ કેસો...
मनोज पवार यांच्या वाढदिवसानिमित्त विवीध कार्यक्रमाचे आयोजन
कन्नड प्रतिनिधी ,कन्नड शहरातील युवा उद्योजक मनोज पवार यांच्या वाढदिवसानिमित्त विविध...
शाहरुख खान को हुआ मोतियाबिंद, 1 आंख का हुआ इलाज, दूसरी का होगा अमेरिका में ट्रीटमेंट
बॉलीवुड के किंग खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। शाहरुख खान की आंखों में मोतियाबिंद हो गया है। जिस...