अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज सुबह 8 से शाम 4 बजे तक भारत बंद है। जिसका राजस्थान में भी व्यापक असर दिख रहा है। बंद के चलते राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से ही रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि रोडवेज प्रशासन ने बसों को नियमित संचालन को लेकर मंगलवार शाम आदेश जारी किए थे। लेकिन, बंद के चलते कई आगारों ने बसों का संचालन नहीं किया है। इधर, राजधानी जयपुर में लो-फ्लोर बसों का संचालन भी बंद किया गया है। भारत बंद के चलते जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड से बसें संचालित नहीं हो रही है। सुबह 6 के बाद राजस्थान रोडवेज की कुछ ही बसों का संचालन किया गया। लेकिन, अधिकतर बसें सिंधी कैंप बस स्टैंड पर खड़ी हुई है। बाहरी रूटों से निकल चुकी बसें सिंधी कैंप ही पहुंच रही हैं। लेकिन, इन्हें भी सिंधी कैंप बस स्टैंड से रवाना नहीं किया जा रहा है। ऐसे में बस स्टैंड पर यात्री बसों के इंतजार में परेशान होते रहे। सिंधी कैंप से बसों का संचालन नहीं होने के कारण यात्रियों को वापस लौटना पड़ा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસામાં યુવકને બોલાવી પ્રેમિકાના પતિ સહીત ચાર શખ્સોએ માર મારી મુંડન કરતાં ચકચાર
ડીસા તાલુકાના એક ગામમાં પ્રેમિકાએ યુવકને અડધી રાત્રે લેવા માટે બોલાવી પ્રેમિકાના પતિ સહિત ચાર...
बालोतरा महावीर इंटरनेशनल द्वारा राजकीय नाहटा चिकित्सालय में अन्नपूर्णा रसोई घर में निशुल्क भोजन की व्यवस्था..
बालोतरा महावीर इंटरनेशनल द्वारा राजकीय नाहटा चिकित्सालय में अन्नपूर्णा रसोई घर में निशुल्क भोजन...
#बुलंदशहर#गंगा में डूबी 22 वर्षीय नंदिनी का 4 दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग
#बुलंदशहर#गंगा में डूबी 22 वर्षीय नंदिनी का 4 दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग
रेत माफियाओं ने किसान को मारी गोली
रेत निकलने को लेकर हुआ विवाद, रेत माफियाओं ने किसान को मारी गोली
ब्रेकिंग न्यूज छतरपुर/...
પૂ.મોરારીબાપુ એ કોના હાથની બનેલી ચા પીધી કોને રાજીપો વ્યકત્ત કરયો
પૂ.મોરારીબાપુ એ કોના હાથની બનેલી ચા પીધી કોને રાજીપો વ્યકત્ત કરયો