अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज सुबह 8 से शाम 4 बजे तक भारत बंद है। जिसका राजस्थान में भी व्यापक असर दिख रहा है। बंद के चलते राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से ही रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि रोडवेज प्रशासन ने बसों को नियमित संचालन को लेकर मंगलवार शाम आदेश जारी किए थे। लेकिन, बंद के चलते कई आगारों ने बसों का संचालन नहीं किया है। इधर, राजधानी जयपुर में लो-फ्लोर बसों का संचालन भी बंद किया गया है। भारत बंद के चलते जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड से बसें संचालित नहीं हो रही है। सुबह 6 के बाद राजस्थान रोडवेज की कुछ ही बसों का संचालन किया गया। लेकिन, अधिकतर बसें सिंधी कैंप बस स्टैंड पर खड़ी हुई है। बाहरी रूटों से निकल चुकी बसें सिंधी कैंप ही पहुंच रही हैं। लेकिन, इन्हें भी सिंधी कैंप बस स्टैंड से रवाना नहीं किया जा रहा है। ऐसे में बस स्टैंड पर यात्री बसों के इंतजार में परेशान होते रहे। सिंधी कैंप से बसों का संचालन नहीं होने के कारण यात्रियों को वापस लौटना पड़ा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Alembic Pharma Shares Up By 5% | Q3 में USFDA से 5 दवाओं को मिली मंजूरी, आगे और कितनी तेजी?
Alembic Pharma Shares Up By 5% | Q3 में USFDA से 5 दवाओं को मिली मंजूरी, आगे और कितनी तेजी?
અમીરગઢ બોર્ડર પર પોલીસે ગાડીમાંથી દારૂનો જથ્થો ઝડપ્યો : ગાડી ચાલક ફરાર
બનાસકાંઠા જિલ્લાના અતિ સંવેદનશીલ ગણાતી અમીરગઢ બોર્ડર ચેક પોસ્ટ પરથી રાજસ્થાન તરફથી આવતી એક...
गंदा पानी डालने से मना करने पर कुल्हाड़ी से किया हमला तीन घायल
पन्ना।
गंदा पानी डालने से मना करने पर पति-पत्नी और देवर पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से किया हमला।...
जाति समाज प्रमुखों की सद्भावना बैठक संपन्न, आवश्यकता व भूमिका पर प्रकाश डाला
कोटा. कनवास कस्बे में स्थानीय दत्तात्रेय साधना आश्रम में हिंदू समाज के सभी जाति समाज प्रमुखों की...