भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को अमेरिका जाएंगे। वह अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड आस्टिन के निमंत्रण पर 26 अगस्त तक वहां रहेंगे। इस दौरान वह अमेरिकी रक्षा सचिव के साथ बैठक करेंगे। इसमें रक्षा सहयोग की मजबूती को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा रक्षा मंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक जेक सुलविन से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी की न्यूयॉर्क यात्रा से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अमेरिका दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इससे अमेरिका-भारत संबंधों को नई गति मिलेगी। साथ ही रक्षा क्षेत्र में कई सहयोगों में मजबूत आएगी। इसके अलावा अमेरिका दौरे से दोनों देशों के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के व्यापक होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्री अमेरिका की रक्षा उद्योग के साथ गोलमेज बैठक भी करेंगे। इसमें रक्षा उद्योग के साथ चल रहे कामों और भविष्य के रक्षा समझौतों पर चर्चा की जाएगी। यात्रा के दौरान वह भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे। सूत्रों का कहना है कि अपने इस दौरे में रक्षा मंत्री अमेरिकी फर्म जनरल इलेक्ट्रिक की तरफ से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को जीई-एफ404 टर्बोफैन इंजन की आपूर्ति में हो रही देरी के मुद्दे को अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। भारतीय वायुसेना को तेजस एमके1ए की डिलीवरी इंजनों की सप्लाई में देरी के चलते लटक रही है। भारतीय वायु सेना को 31 मार्च 2024 तक पहले तेजस एमके1ए की डिलीवरी होनी थी, लेकिन इसमें लगभग 10 महीने की देरी हो रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગલોલી વાસણા પ્રા. શાળા, તા. ચાણસ્મા ખાતે દાતાશ્રી દિનેશભાઈ દેસાઈ નાયબ શાસનાધિકારીશ્રી અમદાવાદ તરફથી શાળાનાં બાળકોને ગણવેશ અર્પણ કરવામાં આવ્યો
ગલોલી વાસણા પ્રા. શાળા, તા. ચાણસ્મા ખાતે દાતાશ્રી દિનેશભાઈ દેસાઈ નાયબ શાસનાધિકારીશ્રી અમદાવાદ...
Russian Envoy Clarifies After Calling Sergey Lavrov 'Womaniser'; 'Popular As A Gentleman' | Watch
Russian Envoy Clarifies After Calling Sergey Lavrov 'Womaniser'; 'Popular As A Gentleman' | Watch
Election Update :- અમદાવાદ દરીયાપુર વિધાનસભા થી ઉભા રહેલા ભાજપના કૌશિકભાઈ જૈન ને BJP ની ટિકિટ
Election Update :- અમદાવાદ દરીયાપુર વિધાનસભા થી ઉભા રહેલા ભાજપના કૌશિકભાઈ જૈન ને BJP ની ટિકિટ
चलती मोटर बाइक से गिरी महिला गिरकर हुई घायल
पन्ना जिले की सुनवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिरसी पटना...
Tech News :- Dell launches new G-series gaming laptops with Nvidia RTX 40 series GPU: Check specs, price and other details
Dell's latest G-series gaming laptops come with the company's Game Shift technology and support...