कोटा. सांगोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कुंदनपुर में ग्राम विकास अधिकारी को निलम्बित करने का मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। अधिकारी के निलम्बन को राजनीतिक द्वेषतापूर्ण कार्रवाई बताते हुए कुंदनपुर सरपंच मीना कुमारी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को सरपंच मीना कुमारी के पति व पूर्व मंत्री भरतसिंह ने जिला परिषद के सीईओ अशोक त्यागी को इस्तीफे की प्रति सौंपी है। बताया की कुंदनपुर पंचायत के अडूसा गांव में कथित तौर पर विवादित भूमि पर विधायक कोष से जारी हुई गलत स्वीकृति के मामले में जांच का हवाला देते हुए जिला परिषद प्रशासन ने आदेश जारी कर पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी दिलीप यादव को निलम्बित कर दिया था। आदेश जारी होने के दूसरे दिन ही पूर्व मंत्री भरत सिंह ने ग्राम पंचायत की सरपंच एवं उनकी पत्नी मीना कुमारी द्वारा पद से इस्तीफा देने की चेतावनी जारी की। हालांकि पूर्व में यह इस्तीफा 15 अगस्त को सांगोद पंचायत समिति कार्यालय में देना था, लेकिन बाद में इस्तीफा जिला परिषद के सीईओ को देने का निर्णय लिया। सरपंच ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी दिलीप यादव से इस बारे में बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद आ रहा था। गौरतलब है कि भरतसिंह ने विधायक कोष से दस लाख रुपए में उप स्वास्थ्य केन्द्र में निर्माण के लिए राशि जारी की थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम कोटा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया शव
छोटू लाल जी सन ऑफ मांगीलाल उम्र 65 निवासी हरीओम नगर कच्ची बस्ती रंगबाड़ी कोटा
...
शिरुर : अविष्कार फाउंडैशन कोल्हापूर चा वतीने सामाजिक
व शैक्षणिक क्षेत्रात उल्लेखनीय कार्य केल्याबद्दल शिरुरचे बोरा महाविद्यलयाचे माजी शिक्षक प्रा विलास आंबेकर , सरदवाडीचे लोकनियुक्त सरपंच विलास कर्डिले व अकोला येथील शिक्षिका सरला देवेंद्र शेंडे यांच्या
शिरुर दिनांक ( वार्ताहर) आविष्कार या सामाजिक व शैक्षणिक संस्था फाउंडेशन च्या वतीने लोकराजा...
BANASKANTHA: મથક શિહોરી ખાતે ભારતીય જનતા પાર્ટીની સભા યોજાઈ | Bharatiya Janata Party meeting held
BANASKANTHA: મથક શિહોરી ખાતે ભારતીય જનતા પાર્ટીની સભા યોજાઈ | Bharatiya Janata Party meeting held
પેપળુ ગામના લોકોએ 750 વર્ષ જૂની પરંપરા આજે પણ જાળવી રાખી
બનાસકાંઠાના લાખણી તાલુકામાં આવેલા પેપળું ગામ સાથે વર્ષો જૂનો ઈતિહાસ જોડાયેલો છે. અહીં 750 વર્ષ...
গুৱাহাটী চান্দমাৰীৰ পেঞ্চনাৰ ভৱনত অ-প্ৰাদেশীকৃত শিক্ষক-কৰ্মচাৰীৰ প্ৰতিবাদী কাৰ্যসূচী
গুৱাহাটী চান্দমাৰীৰ পেঞ্চনাৰ ভৱনত অ-প্ৰাদেশীকৃত শিক্ষক-কৰ্মচাৰীৰ প্ৰতিবাদী কাৰ্যসূচী। চৰকাৰৰ...