कांग्रेस संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए चेहरों को मौका देने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि एआइसीसी के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में संभवत: बदलाव होगा। एआइसीसी में नए युवा चेहरों को सचिव पद पर मौका दिया जाएगा। राजस्थान कोटे से एआइसीसी में युवा को मौका देने को लेकर काफी दिनों से मशकत चल रही है। बताया जा रहा है कि कुछ नामों को लेकर एआइसीसी के स्तर पर छंटनी भी की गई है। करीब पांच युवा नेताओं को दिल्ली बुलाया जा चुका है। इनकी मुलाकात राहुल गांधी से हो चुकी है। इस मुलाकात में संगठन में कामकाज करने के अनुभव को लेकर चर्चा होना बताया जा रहा है। राहुल गांधी से मिलने वालों में एक पूर्व विधायक के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों के नाम बताए जा रहे हैं। एआइसीसी में नए चेहरों को मौका देने पर पहले से सचिव पद पर काम कर रहे नेताओं की छुट्टी भी संभव है। उधर, एआइसीसी में बदलाव के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के अग्रिम संगठन महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बदलाव को लेकर भी चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि इस दौड़ में एक विधायक के अलावा विधायक का चुनाव लड़ चुकीं महिलाओं के अलावा अन्य कुछ नाम चर्चा में हैं। फिलहाल युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में बदलाव नहीं होगा, लेकिन सेवादल प्रदेशाध्यक्ष पद पर भी नए चेहरे को मौका देने की तैयारी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
माजी राज्यमंत्री संजयजी बनसोडे यांणी विजयादशमीच्या सर्व जनतेला शुभेच्छा दिल्या
माजी राज्यमंत्री संजयजी बनसोडे यांणी विजयादशमीच्या सर्व जनतेला शुभेच्छा दिल्या
IT Stocks Major Fall | Stock Market LIVE : Volatility के बीच Sensex-Niftyकी चाल सपाट, PSU बैंक चमके?
IT Stocks Major Fall | Stock Market LIVE : Volatility के बीच Sensex-Niftyकी चाल सपाट, PSU बैंक चमके?
দৰঙৰ খাৰুপেটীয়াৰ ১৫ নং ৰাষ্ট্ৰীয় ঘাইপথত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা । থিতাতে নিহত এজন ছাত্ৰ
দৰঙৰ খাৰুপেটীয়াৰ ১৫ নং ৰাষ্ট্ৰীয় ঘাইপথত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা । থিতাতে নিহত এজন ছাত্ৰ
पत्नी तथा बेटे पर लगाया हत्या का आरोप मामला आजमगढ़
उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में,पत्नी तथा बेटे पर लगाया हत्या का आरोप। मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के...
Israel Hamas war - इज़राइल का गाजा में चर्च पर हमला, US ने "यमन से आने वाली मिसाइलों" को रोका| N18V
Israel Hamas war - इज़राइल का गाजा में चर्च पर हमला, US ने "यमन से आने वाली मिसाइलों" को रोका| N18V