उदयपुर में चाकूवार के मामले में आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शनिवार को की गई। इस तरह की कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कन्हैयालाल के बेटे ने कहा कि उनके पिता के हत्यारों के घर भी बुलडोजर चलने चाहिए। इसके लिए आरोपियों की संपत्तियों की जांच की जानी चाहिए। टेलर कन्हैयालाल साहू के बेटे यश ने कहा कि गंभीर अपराध करने वालों के घर बुलडोजर चलाने की सरकार की अच्छी पहल है। मेरे पिता की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों के घरों की भी जांच होनी चाहिए। अवैध होने पर उनके घरों पर भी बुलडोजर चलने चाहिए। दो साल पहले पिता की हत्या के दौरान इस तरह की कार्रवाई के नजरिये से नहीं देखा गया। अब इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। दो साल पहले भले ही ऐसी कार्रवाई नहीं हो पाई, लेकिन अब भी जांच करके कार्रवाई की जानी चाहिए।गौरतलब है कि चाकू वार की घटना को गंभीर मानते हुए राजस्थान सरकार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासनिक जांच में सामने आया कि आरोपी का मकान वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बना हुआ है। ऐसे में रात को ही उस पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था। सुबह बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू हो गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Take a look at the development projects launched by Union HM Amit Shah in his Lok Sabha constituency
Take a look at the development projects launched by Union HM Amit Shah in his Lok Sabha constituency
सेलूत अल्पवयीन मुलीवर अत्याचार ; धर्माबाद नाभिक समाजातर्फे निषेध
धर्माबाद :- परभणी जिल्ह्यामधील सेलू येथील नाभिक समाजातील अकरा वर्षीय अल्पवयीन मुलीवर अत्याचार...
વડાપ્રધાનશ્રીનો ભવ્ય રોડ શો યોજાયો
પ્રધાનમંત્રીશ્રી નરેન્દ્ર મોદીનો ભવ્ય રોડ-શૉ એરપોર્ટથી રેસકોર્સ ગ્રાઉન્ડ સુધી યોજાયો હતો.માર્ગમાં...
ઉનરોટ હત્યાકાંડની તપાસ ડીવાયએસપીને સોંપવામાં આવી | SatyaNirbhay News Channel
ઉનરોટ હત્યાકાંડની તપાસ ડીવાયએસપીને સોંપવામાં આવી | SatyaNirbhay News Channel