आनंदी राम खटीक ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से इस्तीफा दे दिया. जयपुर में कांग्रेस नेता सचिन पायलट से मुलाकात करने के बाद फैसला लिया. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से आनन्दी राम खटीक ने इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस से टिकट कटने से नाराज थे. आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. RLP के टिकट पर चुनावी मैदान में ताल ठोकी थी. आनन्दी राम खटीक 2018 के विधानसभा चुनाव से पूर्व ही कपासन विधानसभा क्षेत्र में कई दौरे किए. साल 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा. हालांकि, चुनावी नतीजों में आनन्दी राम खटीक भाजपा उम्मीदवार अर्जुन लाल जीनगर से करीब 7 हज़ार मतों से हार गए थे. उस समय RLP से चुनाव लड़े. शांति लाल को करीब 27 हज़ार वोट मिले थे. साल 2018 के चुनाव हारने के बाद भी आनन्दी राम कपासन क्षेत्र में सक्रिय रहे. साल 2023 के विधानसभा चुनाव में गुटबाजी के चलते आनन्दी का कांग्रेस ने टिकट काट दिया गया. उनकी जगह पूर्व विधायक शंकर लाल बैरवा को टिकट दिया गया. कांग्रेस से टिकट कटने के बाद आनन्दी राम ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दिया. रातों रात आरएलपी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल से मुलाकात कर RLP की सदस्यता ग्रहण की. कपासन विधानसभा से RLP से चुनाव लड़ा. कांग्रेस के बागी होने के चलते आनन्दी राम को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. साल 2023 के विधानसभा चुनावी नतीजों में उन्हें 29 हजार से अधिक मत मिले थे. कांग्रेस में गुटबाजी के चलते कपासन सीट पर पूर्व विधायक शंकर लाल बैरवा को हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस उम्मीदवार बैरवा 21 हजार से अधिक मतों से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन लाल जीनगर से हार गए. यहां आरएलपी के आनदी राम खटीक तीसरे स्थान पर रहे. लोकसभा चुनाव के दौरान ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि आनन्दी राम खटीक कांग्रेस में जा सकते हैं. सचिन पायलट खेमें से आनन्दी राम को जाना जाता है. जयपुर में सचिन पायलट से मुलाकात की और RLP सुप्रीमो को अपना इस्तीफा भेज दिया. पायलट से मुलाकात के दौरान विधायक मुकेश भाकर, पूर्व विधायक सुशील पारीक और वेद प्रकाश सोलंकी मौजूद थे. आनन्दी राम खटीक पूर्व में एनएसयूआई चित्तौड़गढ़ और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे हैं. सचिन पायलट के पीसीसी अध्यक्ष रहते आनंदी राम को पीसीसी और एआईसीसी सदस्य बनाया गया
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ઈશુંદાન ગઢવીને પ્રગતિબાબતે ચર્ચા કરવા ખુલ્લો પડકાર ફેંકતા માલધારી સેલના પ્રદેશસંયોજક ર્ડા સંજય દેસાઈ
ઈશુંદાન ગઢવીને પ્રગતિબાબતે ચર્ચા કરવા ખુલ્લો પડકાર ફેંકતા માલધારી સેલના પ્રદેશસંયોજક ર્ડા સંજય દેસાઈ
Karnataka Election Result 2023: डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया, कर्नाटक में कांग्रेस का किंग कौन?
नई दिल्ली, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजों में अब कुछ ही वक्त रह गया है। थोड़ी देर में...
केंद्रस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनामध्ये लालबहादूर शास्त्री विद्यालयाचे यश
उदगीर येथील पंचायत समिती मार्फत केंद्रस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनाचे आयोजन साने गुरुजी विद्यालयात...
Jishnu Barua retires as Chief Secretary of Assam; Paban Kr Borthakur takes charge
Paban Kumar Borthakur took charge as the new Chief Secretary to the Government of Assam on...
लॉन्च से पहले मारुति कर रही नई जेनरेशन Dzire की टेस्टिंग, Spy फोटो में मिली यह जानकारी
देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti की ओर से जल्द ही नई जेनरेशन Dzire को लॉन्च किया जा...