बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारों के साथ धूमधाम से निकली 19 वीं कावड़ यात्रा
रेतवाली महादेव से रामेश्वर महादेव तक जाएंगी कावड़, विधायक ने पूजा अर्चना कर 51 कावड़ियों को किया रवाना

बून्दी। हर वर्ष रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व शिव कीर्तन मंडल व शिव महिला मंडल की ओर से निकाले जाने वाली विशाल कावड़ यात्रा रविवार को रेतवाली महादेव मंदिर लंकागेट से रामेश्वर महादेव आकोदा के लिए रवाना हुई।
संरक्षक शोभाराम गुलाबवानी एव अध्यक्ष सत्यनारायण सोमानी ने बताया कि शिव कीर्तन मंडल व शिव महिला मंडल द्वारा 19 वीं कावड़ यात्रा रेतवाली महादेव मंदिर लंकागेट से शुरू होकर आकोदा स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर तक पैदल जाएंगी। रविवार को रेतवाली महादेव मंदिर से विधायक हरिमोहन शर्मा व वरिष्ठ चिकित्सक सुरेश शर्मा ने विधि विधान पूजा अर्चना के साथ कावड़ की पूजा कर 51 कावड़ियों को कावड़ लेकर रवाना किया। डीजे की धुन पर बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारे के साथ कावड़ यात्रा का मार्ग में जगह-जगह सामाजिक संगठनों शहर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि रामेश्वर महादेव पहुंचकर शिव भक्तों द्वारा कावड़ के जल से रामेश्वर महादेव का का जलाभिषेक पुजा अर्चना महाआरती कर भजन कीर्तन किया गया।


प्रवक्ता कालू कटारा ने बताया कि कावड़ यात्रा लंका गेट से सुर्य मल मिश्रण चौराहा सब्जी मंडी रोड़ कोटा रोड़ इन्द्रा मार्केट चौगान गेट कागदी देवरा जैत सागर रोड़ होती हुई रामेश्वर महादेव के लिए रवाना हुई यात्रा में सबसे आगे डीजे के धुन पर भजनों पर हाथ में झण्डे लिए भक्त जन नाचते गाते हुए और महिलायें एक जैसे परिधान में बोल बम्म कावड़ बम्म के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कावड़ यात्रा में शिव कीर्तन मंडल और शिव महिला मंडल के अलावा बड़ी संख्या में शहर के महिला पुरुष युवक युवतियां सहित पूर्व उपसभापति सन्तोष कटारा, टीकम कुमावत, प्रमोद गर्ग, महेन्द्र शर्मा, सुबोध गर्ग, भगवान प्रजापत, अवधेश शर्मा, दुर्गा लाल, मोहन नायक, जीतमल, प्रदीप जैन, बंटी गौतम, ललीत जैन, प्रभु लाल मीण,ा लीला शर्मा, सीमा दाखेड़ा, अंजना, पार्वती बाई, कैलाश बाई धगाल, बैबी शर्मा, सुगना गुर्जर, सरोज सोमानी, रामीबाई सहित भक्त जन शामिल रहे।