राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक ऑर्मी जवान पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि सुबह के समय टहलने निकले सेना के जवान पर एक युवती ने एसिड फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया. इसके बाद गंभीर हालत होने के कारण जवान को इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए. झुंझुनूं जिले के भापरा गांव का निवासी अरुण कुमार सेना में 3 साल पहले भर्ती हुए थे. वह अभी सिपाही के पद पर हिसार में तैनात हैं. छुट्टी पर गांव आए अरुण कुमार शनिवार को साइकिल से घूमने के लिए निकले थे. इस दौरान भापर गांव की ही एक लड़की ने अरुण पर एसिड फेंक दिया. इससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया. तेजाब हमले में अरुण का दोनों हाथ, पैर और सीना भी झुलस गया. वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने अरुण को संभाला और उनके घरवालों को घटना के बारे में जानकारी दी. फिर इलाज के लिए चिड़ावा के उप जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां पर इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अरुण को जयपुर रेफर कर दिया गया. युवती ने अरुण पर एसिड क्यों फेंका, इसका पता नहीं चल सका. हालांकि, मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है. वह रविवार को वापस ड्यूटी पर जाने वाले थे. उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
MERAPANISLUGNAME: ASSAM NAGALAND BORDER MEETINGবুধবাৰে গোলাঘাট জিলাৰ মেৰাপানী সীমান্তৰ চিআৰপিএফ
MERAPANI
SLUGNAME: ASSAM NAGALAND BORDER MEETING
বুধবাৰে গোলাঘাট জিলাৰ মেৰাপানী...
बिंदुसरा नदीपात्रात खासबाग-मोमीनपुरा जोडणाऱ्या पुलासाठी डुबकी लगाव निषेध आंदोलन
बिंदुसरा नदीपात्रात खासबाग-मोमीनपुरा जोडणाऱ्या पुलासाठी डुबकी लगाव निषेध आंदोलन
રૂપેણ નંદી ના કીનારે આવેલ શિતળા માતાનુ મંદિર જુઓ માત્ર અમરેલી મેટ્રો ન્યુઝ ચેનલ પર
રૂપેણ નંદી ના કીનારે આવેલ શિતળા માતાનુ મંદિર જુઓ માત્ર અમરેલી મેટ્રો ન્યુઝ ચેનલ પર
मंगलदे में श्री गणेशजन्मोत्सव धूमधाम से शुरु मंगलदे के प्रीति नगर में सुवह से ही भक्तो का भीड़
मंगलदे में श्री गणेशजन्मोत्सव धूमधाम से शुरु मंगलदे के प्रीति नगर में सुवह से ही भक्तो का भीड़
मोरेल नदी में डूबने से युवक की
स्लग-मोरेल नदी में डूबने से युवक की मौत-
23 अगस्त 2024
-सवाई माधोपुर जिले के...