राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक ऑर्मी जवान पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि सुबह के समय टहलने निकले सेना के जवान पर एक युवती ने एसिड फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया. इसके बाद गंभीर हालत होने के कारण जवान को इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए. झुंझुनूं जिले के भापरा गांव का निवासी अरुण कुमार सेना में 3 साल पहले भर्ती हुए थे. वह अभी सिपाही के पद पर हिसार में तैनात हैं. छुट्टी पर गांव आए अरुण कुमार शनिवार को साइकिल से घूमने के लिए निकले थे. इस दौरान भापर गांव की ही एक लड़की ने अरुण पर एसिड फेंक दिया. इससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया. तेजाब हमले में अरुण का दोनों हाथ, पैर और सीना भी झुलस गया. वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने अरुण को संभाला और उनके घरवालों को घटना के बारे में जानकारी दी. फिर इलाज के लिए चिड़ावा के उप जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां पर इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अरुण को जयपुर रेफर कर दिया गया. युवती ने अरुण पर एसिड क्यों फेंका, इसका पता नहीं चल सका. हालांकि, मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है. वह रविवार को वापस ड्यूटी पर जाने वाले थे. उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
24GB रैम और पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ ये नया फोन, कैमरा सेटअप भी है जबरदस्त
Red Magic 10 Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किए जाने के बाद अब ग्लोबल मार्केट्स में भी लॉन्च कर...
Lok Sabha Election 2024: PM Modi के 'संपत्ति' वाले बयान पर BJP-कांग्रेस में ठनी, किसने क्या कहा?
Lok Sabha Election 2024: PM Modi के 'संपत्ति' वाले बयान पर BJP-कांग्रेस में ठनी, किसने क्या कहा?
एक तरफ पहाड़, दूसरी तरफ खाई : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी
अनंतनाग में आंतकियों के खिलाफ मंगलवार से जारी ऑपेरशन खत्म करना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बन...
વડોદરાશહેરમાં સમાજના દરેકવર્ગના બાળકોને સારુંભણતર અને ભોજનમળીરહે એ હેતુથી ચાલતીટીમગબ્બર ની પાઠશાળા .
વડોદરાશહેરમાં સમાજના દરેકવર્ગના બાળકોને સારુંભણતર અને ભોજનમળીરહે એ હેતુથી ચાલતીટીમગબ્બર ની પાઠશાળા .
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಭಾಷಾಂತರ ನಿರ್ದೇಶನಾಲಯ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಇಂದು 69ನೇ ಕನ್ನಡ ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವ ಕಾರ್ಯಕ್ರಮವನ್ನು ಹಮ್ಮಿಕೊಳ್ಳಲಾಗಿತ್ತು.
ನವೆಂಬರ್ 22, 2024
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಭಾಷಾಂತರ ನಿರ್ದೇಶನಾಲಯ ಕಛೇರಿಯಲ್ಲಿ ಇಂದು 69ನೇ ಕನ್ನಡ ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವ...