बूंदी। दबलाना थाने में दर्ज करीब एक साल पुराने मामले में न्यायालय पोक्सो क्रम संख्या 02 के न्यायाधीश बालकृष्ण मिश्र ने पीड़िता से दुष्कर्म करने के आरोपी को दस वर्ष के कठोर कारावास एवं 25 हजार रूपये जुर्माना की सजा सुनाई है। उक्त घटनाक्रम पर 17 सितंबर 2023 को पीड़िता ने पर्चा बयान में बताया कि उसकी बुआ का मकान एवं कालू माली कि आरा मशीन के पास ही था और पीड़िता अपनी बुआ के यहां रहती थी तो वह उस दिन कालू माली के घर पर गई तो कालू माली की आरा मशीन की दुकान पर डाबला अलोद का रहने वाला अभियुक्त इकराम काम कर रहा था कालू माली वहां पर नहीं था तो अभियुक्त इकराम ने पीड़िता से पानी मंगवाया, पीड़िता पानी लेकर के आई तो उस समय वहां पर कोई नहीं था। अभियुक्त पीड़िता को आरा मशीन के पास बने हुए कमरे में ले गया वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर्चा बयान पर पुलिस थाना दबलाना ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया एवं बाद अनुसंधान आरोपी इकराम पुत्र सुलेमान निवासी डाबला थाना दबलाना जिला बूंदी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। जहां पर बाद विचारण दोनो पक्षों को सुनने के बाद शनिवार को न्यायालय पोक्सो क्रम संख्या 02 के न्यायाधीश बालकृष्ण मिश्र ने निर्णय सुनाते हुए आरोपी इकराम निवासी डाबला थाना दबलाना जिला बूंदी को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए दस वर्ष के कठोर कारावास एवं 25 हजार रुपए के जुर्माने से दण्डित किया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए विशिष्ठ लोक अभियोजक महावीर प्रसाद मेघवाल ने 17 गवाह और 28 दस्तावेज प्रदर्शित करवाएं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Google Map पर Bharat या भारत सर्च करने पर दिख रहे India पेज के रिजल्ट, आप भी करें ट्राई
Google पर अब भारत या Bharat सर्च करने पर India पेज के सर्च रिजल्ट दिखाई दे रहे हैं। गूगल मैप...
ATTENTION ! বিধায়ক ছিৰাজ উদ্দিন আজমল ডাঙৰীয়া, খালী কলহ, পানী কত ?
ATTENTION ! বিধায়ক ছিৰাজ উদ্দিন আজমল ডাঙৰীয়া, খালী কলহ, পানী কত ?
Bharat Jodo Yatra : हिंगोलीत येताच राहुल गांधींना आली राजीव सातवांची आठवणं; म्हणाले...
Bharat Jodo Yatra : हिंगोलीत येताच राहुल गांधींना आली राजीव सातवांची आठवणं; म्हणाले...
Karnataka Elections 2023 Live: Highest voter turnout in Udupi till 11 am. ‘…would be a big blow for BJP,’ says analyst
After a high-voltage campaign, Karnataka is set for the mega battle of ballots. The voting for...
मुख्याध्यापक सुहास शिंदे सेवानिवृत्त
परळी येथील शिवछत्रपती विद्यालयाचे मुख्याध्यापक श्री. सुहास विश्वनाथराव शिंदे
हे...