माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने ग्रेटर सिएटल क्षेत्र में पहले भारत दिवस समारोह को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने भारत को विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण नवाचारों के लिए ग्लोबल लीडर बताया। सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूतावास के निमंत्रण पर पहुंचे गेट्स ने प्रौद्योगिकी, कृषि और स्वास्थ्य सेवा में भारत की प्रगति के लिए देश की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन नवाचारों का जीवन बचाने और बेहतर बनाने पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए गेट्स ने कहा कि समारोह में भाग लेना उनके लिए सम्मान था। भारत प्रौद्योगिकी, कृषि और स्वास्थ्य देखभाल जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण नवाचारों के साथ एक ग्लोबर लीडर है, जो जीवन को बचा रहा है और सुधार रहा है। सिएटल में भारत दिवस समारोह में विविध भारतीय सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली झांकियां प्रदर्शित की गईं, साथ ही सांस्कृतिक प्रदर्शन भी किया गया, जिसकी थीम विविधता में एकता थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'जो डर गया, वह मोदी नहीं हो सकता' रायपुर में प्रधानमंत्री बोले- गरीब का बेटा किसी हाल में पीछे नहीं हटेगा
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित...
Dangal: चीन मुद्दे को लेकर PM दो दिन का स्पेशल सेशन बुलाएं- Waris Pathan |Parliament Special Session
Dangal: चीन मुद्दे को लेकर PM दो दिन का स्पेशल सेशन बुलाएं- Waris Pathan |Parliament Special Session
Assam Flood: Sonitpur में उफान पर Brahmaputra नदी, कई सड़कें टूटी, घरों को भी नुकसान हुआ | Aaj Tak
Assam Flood: Sonitpur में उफान पर Brahmaputra नदी, कई सड़कें टूटी, घरों को भी नुकसान हुआ | Aaj Tak
Odisha Train Update : बालासोर ट्रेन हादसे के शिकार लोगों को कितना मिलेगा मुआवजा ?
Odisha Train Update : बालासोर ट्रेन हादसे के शिकार लोगों को कितना मिलेगा मुआवजा ?
बीड जिल्ह्यात विविध ठिकाणी शालेय पोषण निकृष्ट आहार@india report
बीड जिल्ह्यात विविध ठिकाणी शालेय पोषण निकृष्ट आहार@india report