पेरिस ओलिंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालीफाई हुईं विनेश फोगाट आज भारत लौट रही हैं। उनके स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर लोग पहुंच गए हैं। विनेश के एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले लोगों ने जश्न शुरू कर दिया है। ढोल नगाड़ों पर लोग नाच रहे हैं।इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट से उनके पैतृक गांव बलाली (चरखी दादरी जिला) तक करीब 125 किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह स्वागत होगा। गांव के खेल स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम रखा गया है। हालांकि, एक दिन पहले ही आचार संहिता लग जाने के कारण राज्य सरकार इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रही है।सीएम नायब सैनी ने कुछ दिन पहले विनेश को 4 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था।वहीं बलाली गांव के पूर्व सरपंच राजेश सांगवान ने बताया कि विनेश को गोल्ड विजेता की तरह ही सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों के लिए देसी घी के व्यंजन तैयार कराए जा रहे हैं। प्लेयर, कोच समेत अन्य लोगों को पहलवानों वाली डाइट दी जाएगी। विनेश के भाई हरविंद्र फोगाट ने बताया कि विनेश के कार्यक्रम का पूरा रूट मैप तैयार कर लिया है। विनेश भले ही मेडल से वंचित रह गई, पूरे देश की आवाज और आशीर्वाद उसके साथ है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ચેક પરત કેસમાં ધોળકાના જમીન દલાલ ને એક વર્ષ ની સજા
ચેક પરત કેસમાં ધોળકાના જમીન દલાલને એક વર્ષની સજા
કનેરા રહેતા પંકજકુમાર છોટાભાઈ શર્મા...
Car Care Tips: बीच रास्ते में अचानक बंद हो गई गाड़ी? हो सकती है 4 वजहे
Car Tips कई बार आपने ये देखा होगा या फिर खुद के साथ महसूस किया होगा कि सड़क पर चलते-चलते अचानक...
નવી પહેલ..
નવી પહેલ :- ભાભર તાલુકાના ખારા ગામે ભજન સંતવાણી કાર્યક્રમની ભેટ ની રકમ સમાજ બાળકોના શિક્ષણ માટે...
जम्मू से लेकर Delhi और MP तक, 8 हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त, देखें लिस्ट
केंद्र सरकार ने आठ हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की...